scorecardresearch
 

How to make soft dahi bhalla: न पिचकेंगे और न होंगे टाइट, इस तरह बनाएं फूले और रुई जैसे नरम दही भल्ले

अगर आपको भी दही भल्ले पसंद हैं लेकिन घर पर आप बाजार जैसे दही भल्ले नहीं बना पाते हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं. इसे फॉलो कर आप बाजार वाले फूले-फूले और रुई जैसे नरम दही भल्ले बना सकते हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं परफेक्ट दही भल्ले (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं परफेक्ट दही भल्ले (Photo: ITG)

दही भल्ले भारत में हर पार्टी और जश्न की जान होते हैं. यह शादी-ब्याह से लेकर बर्थडे पार्टी और त्याहारों पर भी बनाए जाते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को यह शिकायत रहती है कि घर पर बने भल्ले बाहर जैसे सॉफ्ट नहीं बनते या कई बार भल्लों में सख्त गुठली रह जाती हैं. अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो यहां हम आपको इसकी खास रेसिपी और कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही बिल्कुल बाजार जैसे मुंह में घुल जाने वाले रुई से भी ज्यादा सॉफ्ट दही भल्ले तैयार कर सकते हैं.

दही भल्ले बनाने के लिए क्या चाहिए
दाल: 1 कप धुली उड़द दाल (4-5 घंटे भीगी हुई) और 2 चम्मच मूंग दाल (ऑप्शनल, बेहतर टेक्सचर के लिए).

मसाले: अदरक का टुकड़ा, 1-2 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, हींग (एक चुटकी).

दही: 2 कप ताजा गाढ़ा दही, 2 चम्मच चीनी.

चटनियां: इमली की खट्टी-मीठी चटनी और हरी धनिया-पुदीना की तीखी चटनी.

मसाला छिड़कने के लिए: भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला.

नरम और फूले-फूले भल्ले बनाने का तरीका

दाल को पीसें: भीगी हुई दाल का पूरा पानी निकाल दें. अदरक और मिर्च के साथ इसे मिक्सी में पीस लें. ध्यान रहे, पीसते समय कम से कम पानी सिर्फ 1-2 चम्मच का इस्तेमाल करें. पेस्ट थोड़ा दरदरा और गाढ़ा होना चाहिए.

सबसे जरूरी ट्रिक है फेंटना: दाल के पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें. अब इसे अपने हाथों से एक ही दिशा में कम से कम 8-10 मिनट तक फेंटें. जब दाल का रंग हल्का सफेद हो जाए और वो फूल जाए. तब समझें कि बैटर तैयार है.

Advertisement

चेक करें: एक कटोरी पानी में थोड़ा सा बैटर डालें. अगर वो पानी के ऊपर तैरने लगे तो समझ जाएं कि आपके भल्ले सुपर सॉफ्ट बनेंगे.

तलना: कड़ाही में तेल गरम करें. गीले हाथों से या चम्मच से छोटे-छोटे भल्ले मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें.

पानी में भिगोना: एक बर्तन में गुनगुना पानी लें, उसमें थोड़ा नमक और हींग डालें. तले हुए भल्लों को तुरंत तेल से निकालकर इस पानी में 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें.

सर्विंग: भल्लों को पानी से धीरे से दबाकर निकालें. ऊपर से मीठा फेंटा हुआ दही, दोनों चटनियां और मसाले डालकर सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement