How To Keep Towels Fluffy: नहाने के बाद बदन पोंछने के लिए लोगों को मुलायम और फूले-फूले स्पॉन्जी तौलिए का इस्तेमाल करना हर किसी को अच्छा लगता है. जब तौलिए नए लाए जाते हैं, तो वो बहुत ही सॉफ्ट होती है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है वो अपनी सॉफ्टनेस खो देते हैं. कुछ समय बाद तौलिए सख्त और खुरदरे हो जाते हैं. इसके साथ ही वो पानी भी कम सोखने लगते हैं. ऐसे में लोग अक्सर इन्हें बेकार समझकर नए तौलिए खरीदने का मन बना लेते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो रुक जाएं.
दरअसल, तौलिए के खुरदुरा होने की वजह उसकी खराब क्वालिटी नहीं, बल्कि उसे गलत तरह से धोते हैं. कई बार डिटर्जेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर और हार्ड वॉटर के कारण तौलिए पर परत जमा हो जाती है, जिसकी वजह से वो खुरदुरे हो जाते हैं. लेकिन खुरदुरे तौलियों को बदलने की बजाय उन्हें फिर से सॉफ्ट बनाया जा सकता है. खास बात ये है इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगा सामान खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. जी हां, एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ सफेद सिरके की मदद से आप तौलियों को फिर से मुलायम बना सकते हैं.
तौलिए सख्त क्यों हो जाते हैं?
बार-बार तौलियों को जब डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर में धोया जाता है, तो इनके कण तौलियों के रेशों पर जमने लगते हैं. इसके अलावा, हार्ड वॉटर में मौजूद मिनरल्स भी कपड़े को बहुत सख्त बना देते हैं. इसका नतीजा ये होता है कि तौलिया न केवल खुरदरा होता है, बल्कि उसकी पानी सोखने की क्षमता भी कम हो जाती है.
तौलियों को फिर से मुलायम बनाने का आसान तरीका
एक्सपर्ट्स का कहना है कि तौलियों को मुलायम बनाने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए तौलियों को वॉशिंग मशीन में डालें और डिटर्जेंट की जगह लगभग एक कप सफेद सिरका डालकर मशीन चलाएं. सिरका तौलियों में जमे डिटर्जेंट और मिनरल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे इससे रेशे फिर से खुल जाते हैं और तौलिया पहले जैसा सॉफ्ट हो जाएगा.
फैब्रिक सॉफ्टनर से बचें
फैब्रिक सॉफ्टनर को लोग अक्सर कपड़ों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तौलियों के मामले में ये अपने नाम से बिल्कुल उलट है. तौलिए धोने के लिए इसका लगातार इस्तेमाल उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है. ये तौलिए के रेशों पर एक परत बना देता है, जिससे वो सॉफ्टनेस खो देते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि तौलियों को धोते समय इसका इस्तेमाल कम से कम करें या पूरी तरह बंद कर दें.
बेकिंग सोडा भी आ सकता है काम
अगर तौलियों में बदबू आने लगी है या वे बहुत ज्यादा सख्त हो गए हैं, तो सिरके के बाद उन्हें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी धोया जा सकता है. ये बदबू दूर करने और रेशों को फ्रेश करने में मदद करता है. हालांकि, सिरका और बेकिंग सोडा को एक साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
तौलिए को लंबे समय तक मुलायम रखने के टिप्स