scorecardresearch
 

How to Make Raj Kachori: न ज्यादा तेल और न मसाला, घर में बनाएं चीजों से बनाएं बाजार की महंगी राज कचौड़ी, बनेगी फूली-फूली

How to Make Raj Kachori: अगर आपको भी रेस्टोरेंट में मिलने वाली राज कचौड़ी खाना पसंद है लेकिन बाजार में यह न केवल महंगी मिलती है बल्कि इसमें कई प्रिजर्वेटिव्स भी होते हैं. इसलिए यहां हम आपको इसे घर बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
घर पर कैसे बनाएं राज कचौड़ी (Photo: ITG)
घर पर कैसे बनाएं राज कचौड़ी (Photo: ITG)

How to Make Raj Kachori: चाट की बात हो और राज कचौड़ी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसे चाट का राजा कहा जाता है. यह कुरकुरी, फूली हुई बड़ी कचौरी (सूजी और मैदा से बनी) में आलू, स्प्राउट्स, दही, चटनी और मसालों की स्टफिंग भरकर बनाई जाती है. हलवाई जैसी कुरकुरी राज कचौरी घर पर बनाने के लिए आटे में थोड़ा बेकिंग सोडा और मोयन मिलाकर नरम गूंधें, और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.

परफेक्ट राज कचौरी चाट कैसे बनाएं

यह स्वाद, कुरकुरेपन और रंगों का एक बेहतरीन ब्लास्ट है. बाहर से एकदम खस्ता-करारी और अंदर से उबले आलू, काबुली चने, भल्ले, दही और खट्टी-मीठी चटनियों से भरी राज कचौड़ी खाने में जितनी शाही है, इसे घर पर बनाना उतना ही आसान है. यहां बाजार जैसी एकदम फूली-फूली और क्रिस्पी राज कचौड़ी बनाने की आसान और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी बता रहे हैं.

राज कचौड़ी की रेसिपी

सूजी (रवा): 1 कप

मैदा: 3 बड़े चम्मच

तेल/घी: 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)

बेकिंग सोडा: 1 चुटकी

नमक: आधा छोटी चम्मच

गुनगुना पानी: आटा गूंथने के लिए

तेल: कचौड़ी तलने के लिए

2. अंदर की भरावन (Stuffing) के लिए सामग्री:
उबले हुए आलू: 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

उबले हुए काले चने या काबुली चने: 1 कप

Advertisement

उबली हुई मूंग या मोठ (अंकुरित): आधा कप

दही भल्ले/पकोड़ी: 4-5 (पानी में भीगे और निचोड़े हुए)

3. टॉपिंग और चटनियों के लिए सामग्री:
ताजा दही: 2 कप (चीनी मिलाकर फेंटा हुआ)

मीठी सोंठ/इमली की चटनी: 1 कप

हरी तीखी चटनी (धनिया-पुदीना): 1 कप

भूना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक: स्वादरानुसार

बारीक वाले सेब (नमकीन): आधा कप

अनार के दाने: आधा कप

बारीक कटा हरा धनिया: सजाने के लिए

बनाने का तरीका
स्टेप 1: कचौड़ी का क्रिस्पी आटा गूंथें
एक परात में सूजी, मैदा, नमक, बेकिंग सोडा और 2 चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें.

अब गुनगुने पानी की मदद से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नर्म आटा गूंथ लें (ध्यान रहे, सूजी पानी सोखती है, इसलिए आटा थोड़ा नर्म रखें जो बाद में सेट हो जाएगा).

आटे को एक गीले कपड़े से ढककर 20 से 30 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें.

स्टेप 2: कचौड़ी बेलें और तलें
तय समय बाद आटे को एक बार फिर मसल लें और इसकी मध्यम आकार की लोइयां तोड़ लें.

एक लोई लें और उसे बिना सूखा आटा लगाए, तेल की मदद से पूरी से थोड़ा बड़ा और एक समान बेल लें (किनारे पतले और बीच से थोड़ा मोटा रखें).

Advertisement

एक कड़ाही में तेल तेज गरम करें. गरम तेल में कचौड़ी डालें और कलछी से उसके ऊपर गरम तेल उछालें ताकि वह पूरी तरह फूल जाए.

कचौड़ी फूलने के बाद गैस की आंच को धीमा से मध्यम कर दें और इसे पलट-पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा और एकदम क्रिस्पी (कड़क) होने तक तलें. कचौड़ी को निकालकर रख लें.

स्टेप 3: राज कचौड़ी की असेंबलिंग (शाही भरावन)
सर्विंग प्लेट में एक तैयार कचौड़ी रखें. उसके ऊपर के हिस्से को उंगली से थोड़ा सा तोड़कर बड़ा छेद बना लें.

अब कचौड़ी के अंदर सबसे पहले एक भीगा हुआ दही भल्ला तोड़कर डालें.

इसके बाद उबले हुए आलू, उबले चने और उबली हुई मूंग डालें.

ऊपर से भरपूर मात्रा में फेंटा हुआ मीठा दही डालें ताकि अंदर की स्टफिंग अच्छी तरह भीग जाए.

अब इसके ऊपर स्वादानुसार हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालें.

स्टेप 4: फाइनल टच और गार्निशिंग
ऊपर से थोड़ा सा काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़कें.

इसके बाद एक बार फिर थोड़ा सा दही और चटनी डालें.

अंत में इसे ढेर सारे बारीक सेब (नमकीन), अनार के दाने और बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं.

आपकी मुंह में पानी ला देने वाली, चटपटी और शाही राज कचौड़ी बनकर तैयार है. इसे तुरंत सर्व करें ताकि इसका क्रिस्पीपन बना रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement