How to Make Ragda Thandai: तपती गर्मी में शरीर रहेगा बर्फ जैसा ठंडा! रोज 1 गिलास पिएं हरियाणा की देसी 'रगड़ा ठंडाई'
गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा और एनर्जेटिक रखने के लिए हरियाणा की पारंपरिक 'रगड़ा ठंडाई' सबसे अच्छी है. इसे आप भी बादाम, खसखस, सौंफ और काली मिर्च मिलाकर आसानी से बना सकते हैं. यह देसी ड्रिंक न सिर्फ पेट को शांत रखती है, बल्कि आपको दिनभर एक्टिव भी बनाए रखती है. आइए इसे बनाने का तरीका जानते हैं.
Advertisement
X
ठंडा दूध पीने से शरीर को ठंडक मिलती है. (PHOTO:ITG/AI)
How to Make Ragda Thandai: गर्मियों के मौसम में जब सूरज आंखें दिखाने लगता है, तो शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं. आइसक्रीम, जूस, कोल्ड ड्रिंक और छाछ-लस्सी लोग खूब पीते हैं. पंजाब-हरियाणा में खासतौर पर दही, लस्सी और छाछ गर्मियों के दिनों में खाने के साथ जरूर लेते हैं. अगर आपको भी दूध से बनी कुछ नई ड्रिंक पीना चाहते हैं तो आप हरियाणा की पारंपरिक 'रगड़ा ठंडाई' ट्राई कर सकते हैं.
यह किसी कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम से ज्यादा टेस्टी और सेहतमंद होती है. हरियाणा के अखाड़ों से लेकर आम घरों तक, यह ठंडाई एनर्जी और ठंडक का सबसे बड़ा सोर्स मानी जाती है. इसे 'रगड़ा' इसलिए कहा जाता है क्योंकि पारंपरिक रूप से इसे कुंडे (मिट्टी या पत्थर के बर्तन) और सोटे (लकड़ी के मूसल) से रगड़-रगड़ कर तैयार किया जाता है.
चलिए आपको बताते हैं कि आप अपने घर पर हरियाणवी लोगों की पहली पसंद 'रगड़ा ठंडाई' को कैसे बना सकते हैं.
सबसे पहले बादाम, खसखस, सौंफ और मगज को रातभर या बनाने से चार से पांच घंटे पहले पानी में भिगो दें. बादाम का छिलका उतार लें.
अगर आपके पास सिलबट्टा या कुंडा-सोटा है, तो सारी भीगी हुई चीजों, काली मिर्च, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियों को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर तब तक पीसें.
जब तक कि वह बिल्कुल बारीक और मखमली पेस्ट न बन जाए. अगर आपके पास यह दोनों ही नहीं हैं तो आप इसे मिक्सी में भी थोड़ा पानी डालकर महीन पीस सकते हैं.
जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो उसमें मिश्री या चीनी डालकर एक बार और अच्छी तरह मिला लें.
अब इस तैयार पेस्ट को एक सूती कपड़े या छलनी में रखें. ऊपर से थोड़ा-थोड़ा ठंडा दूध डालते हुए इसे अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि सारे मेवों और मसालों का सत्व दूध में मिल जाए.
बनाने के बाद इसे मिट्टी के कुल्हड़ में डालें, ऊपर से थोड़े कटे पिस्ते से सजाएं और एकदम ठंडा-ठंडा परोसें.
इसके फायदे क्या हैं?
रगड़ा ठड़ाई की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मियों के लिए बेस्ट माना जाता है. काली मिर्च और सौंफ पेट को ठीक रखते हैं, जबकि बादाम और खसखस दिमाग और शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं.