scorecardresearch
 

Homemade Neem Face Wash: बिना पैसे खर्च किए नीम से ऐसे बनाएं नेचुरल फेस वॉश, गर्मियों में भी शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Homemade Neem Face Wash: नीम सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आज हम आपको घर पर नीम से नेचुरल फेस वॉश बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो पिंपल्स और दाग-धब्बों की समस्या को दूर कर ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेगा.

Advertisement
X
घर पर नीम से बनाएं नेचुरल फेस वॉश (Photo-ITG)
घर पर नीम से बनाएं नेचुरल फेस वॉश (Photo-ITG)

Homemade Neem Face Wash: स्किन केयर का पहला और सबसे जरूरी स्टेप क्लींजिंग होता है. इसके लिए बाजार में कई तरह के क्लींजर और फेस वॉश आसानी से मिल जाते हैं. हालांकि, ये न सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि इनमें कई तरह के केमिकल भी मौजूद होते हैं. अच्छी बात यह है कि हमारी रसोई में ही ऐसी कई नेचुरल चीजें मौजूद हैं, जिनकी मदद से घर पर आसानी से फेस वॉश तैयार किया जा सकता है. ये घरेलू फेस वॉश त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ पिंपल्स, एक्स्ट्रा ऑयल और डलनेस की समस्या को कम करने में भी मदद कर सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको घर पर नीम से फेस वॉश बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

नीम का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. खासतौर पर नीम की पत्तियां पिंपल्स, मुंहासों के दाग, दाग-धब्बों और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार मानी जाती हैं. अगर आप भी केमिकल-फ्री फेस वॉश की बजाय कुछ नेचुरल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो घर पर नीम का फेस वॉश बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

नीम और एलोवेरा का फेस वॉश
एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जब नीम पाउडर और एलोवेरा जेल को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है तो यह मुंहासों के दाग, दाग-धब्बों और पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.

नीम और एलोवेरा का फेस वॉश बनाने के लिए 1 चम्मच नीम पाउडर और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें. दोनों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद तैयार मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ तौलिए से पोंछ लें.

Advertisement

नीम और हल्दी का फेस वॉश
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. नीम के साथ हल्दी का इस्तेमाल चेहरे की रेडनेस और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में भी मदद कर सकता है. 

नीम और हल्दी का फेस वॉश बनाने के लिए  2 चम्मच नीम पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच गुलाब जल लें. सबसे पहले नीम पाउडर और हल्दी को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें और तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इसे 5 से 6 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. अंत में साफ तौलिए से चेहरे को थपथपाकर सुखा लें.

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement