scorecardresearch
 

How to Make Onion Chutney: रोज वही दाल-रोटी खाकर हो गए बोर? लंच में बनाएं प्याज की तीखी-तीखी सूखी चटनी, जुबान भी कहेगी वाह

How to Make Onion Chutney: क्या आप भी रोज-रोज वही सादा दाल-चावल और रोटी खाकर बोर हो चुके हैं. अगर आप अपने डेली मेन्यू में कुछ तीखा, चटाकेदार और नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह प्याज की सूखी चटनी आपके बेहद काम आएगी. कम मेहनत में झटपट बनने वाली ये चटनी सादे से सादे खाने का स्वाद भी दोगुना कर देती है.

Advertisement
X
प्याज की तीखी सूखी चटनी (Photo: ITG)
प्याज की तीखी सूखी चटनी (Photo: ITG)

How to Make Onion Chutney: अगर आप भी लंच और डिनर में रोज वही सादा दाल-चावल और रोटी खाकर बोर हो रहे हैं और कुछ अलग और चटपटा चाहते हैं तो प्याज की सूखी चटनी आपके खाने का स्वाद पूरी तरह बदल सकती है. यह चटनी आपके बोरिंग खाने को मजेदार ट्विस्ट देगी. मसालेदार, तीखी और खाने का स्वाद दोगुना करने वाली प्याज की सूखी चटनी कम समय में तैयार हो जाती है.

अक्सर जब घर में कोई हरी सब्जी न हो, या वर्किंग डेज में कुछ झटपट और स्वादिष्ट बनाना हो तो यह चटनी सबसे बेहतरीन विकल्प साबित होती है. इसे आप सफर में ले जा सकते हैं क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती. परांठा, पूरी, इडली या सादे चावल के साथ इसका कॉम्बिनेशन लाजवाब लगता है.

प्याज की सूखी चटनी की सामग्री 
सूखी कटी हुई प्याज: 2 कप (लंबे पतले स्लाइस में कटी हुई)

साबुत लाल मिर्च: 4-5 (स्वादानुसार)

लहसुन की कलियां: 8-10

भुनी हुई मूंगफली: 2 बड़े चम्मच

सफेद तिल: 1 बड़ा चम्मच

कढ़ी पत्ता: 10-12

इमली: एक छोटा टुकड़ा (खटास के लिए)

नमक: स्वादानुसार

तेल: 2 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें कटी हुई प्याज डालें और उसे तब तक भूनें जब तक कि उसका सारी नमी खत्म न हो जाए और वो हल्की सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए. भुनी प्याज को एक प्लेट में निकाल लें.

Advertisement

उसी कड़ाही में बचा हुआ तेल डालें. अब लहसुन, साबुत लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता, सफेद तिल और भुनी हुई मूंगफली डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए भूनें ताकि मसालों का कच्चापन निकल जाए.

गैस बंद कर दें और भुने हुए मसालों और प्याज को पूरी तरह से ठंडा होने दें.

मिक्सी के जार में ठंडी की हुई प्याज, भुने हुए मसाले, इमली और स्वादानुसार नमक डालें. ध्यान रहे, इसमें पानी बिल्कुल नहीं डालना है. इसे पल्स मोड पर दरदरा पीस लें.

आपकी सूखी प्याज की चटनी तैयार है. इसे एक एयरटाइट जार में भरकर रखें. यह फ्रिज में महीने भर तक खराब नहीं होती.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement