scorecardresearch
 

Dal Ki Dulhan: सब्जी-रोटी खाकर हो गए हैं बोर? तो इस गर्मी ट्राई करें यूपी-बिहार की फेमस 'दाल की दुल्हन', पड़ोसन भी पूछेगी रेसिपी!

मई की भीषण गर्मी में अगर कुछ हल्का और पौष्टिक खाने का मन है, तो यूपी-बिहार की पारंपरिक डिश दाल की दुल्हन ट्राई कर सकते हैं. अरहर की दाल और गेहूं के आटे से बनी यह रेसिपी कम तेल-घी में मिनटों में तैयार हो जाती है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं, जिसे आप लंच में बना सकत हैं.

Advertisement
X
दाल में भरपूर प्रोटीन होता है. (PHOTO:ITG/AI)
दाल में भरपूर प्रोटीन होता है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Make Dal Ki Dulhan: मई के आखिरी दिनों में गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई है और इस समय खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हल्की तो हैं, लेकिन खाने में लाजवाब भी है. हम जिस डिश की बात कर रहे हैं, उसे आप चावल, रोटी और रायते के साथ चटकारे लेकर खाएंगे. 

अगर आपका सिंपल दाल बनाने का मन नहीं है या फिर आप सिर्फ एक ही चीज बनाना चाहते हैं तो आप  बिहार और उत्तर प्रदेश की फेमस, पारंपरिक और पौष्टिक डिश दाल की दुल्हन बना सकते हैं. इसे यूपी के कुछ हिस्सों में 'दाल पीठा' या 'दाल ढोकली' भी कहा जाता है, जो एक कंपलीट मील का काम करता है. 

इसका यह अनोखा नाम इसलिए पड़ा क्योंकि अरहर यानी तुअर की गाढ़ी दाल में डूबे हुए आटे के पीठे की शेप बिल्कुल एक ट्रेडिशनल घूंघट या दुल्हन के लहंगे जैसी दिखाई देती है.

दाल की दुल्हन क्यों है इतनी खास?

दाल की दुल्हन गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा बनाते हैं और इसके अलावा यह हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है. क्योंकि इसे बनाने में बहुत ही कम तेल या घी का इस्तेमाल होता है. आटे की पीठे को सीधे उबलती हुई दाल में पकाया जाता है, जिससे यह जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाती है. 

Advertisement

अरहर की दाल में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है और गेहूं के आटे से सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिलता है. इसके अलावा जब घर में सब्जी न हो या कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन हो, तो यह बेस्ट ऑप्शन है. इसे आप मिनटों में ही बना सकते हैं और यह बच्चे से लेकर बड़ों सभी को पसंद आएगा. 

कैसे बनती है दाल की दुल्हन?

दाल की दुल्हन के लिए चाहिए ये सामग्री

दाल पीठा बनाने के लिए 1 कप अरहर (तुअर) की दाल, हल्दी, नमक, पानी, 1 कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच अजवाइन, थोड़ा सा नमक, घी, जीरा, हींग, बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और हरा धनिया लेना है. 

इस आसान तरीके से बनाएं दाल पेठा

  1. सबसे पहले अरहर की दाल को धोकर कुकर में हल्दी, नमक और पानी डालकर दो से तीन सीटी आने तक पका लें. हालांकि दाल को बहुत ज्यादा गाढ़ी न करें, क्योंकि बाद में इसमें पीठा भी पकेगा.
  2. इसके साथ ही आप गेहूं के आटे में थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालकर एक सॉफ्ट डो गूंथ लें. अब इस आटे की बड़ी सी लोई लेकर एक बड़ी रोटी बेल लें. फिर किसी कटोरी या ग्लास की मदद से छोटी-छोटी गोल पूरियां काट लें.
  3. इस छोटी पूरी को हाथ में लें और उसके चारों कोनों को बीच में लाकर आपस में जोड़ दें, जैसे एक फूल या स्टार की शेप बनती है. इसके बीच का हिस्सा खुला रहता है ताकि इसमें दाल अच्छी तरह भर सके.
  4. इसके बाद पकी हुई दाल को एक बड़ी कड़ाही या खुले बर्तन में निकालें और उसमें उबाल आने दें. जब दाल उबलने लगे, तो एक-एक करके आटे से बने पीठा को दाल में डाल दें. 
  5. इसे धीमी आंच पर ढककर 12-15 मिनट तक पकने दें. जब आटा अच्छी तरह पक जाएगा, तो ये ऊपर तैरने लगेंगे और दाल भी गाढ़ी हो जाएगी. 
  6. पीठा के गलने के बाद एक तड़का पैन में देसी घी गर्म करें. इसमें जीरा, हींग, बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर प्याज और टमाटर डालकर अच्छे से पका लें.
  7. इस तड़के को उबलती हुई दाल और पीठे के ऊपर डालें. आखिर में ऊपर से हरा धनिया बारीक काटकर डाल दें.

परोसने का देसी तरीका

हर चीज को खाने का अपना एक तरीका होता है, उसी तरह दाल की दुल्हन को भी बिहार और यूपी में आलू या बैंगन का चोखा, हरी चटनी, आम के अचार और प्याज के साथ खाया जाता है. इसके अलावा ऊपर से एक चम्मच देसी घी इसका कलर और टेस्ट दोनों को ही दोगुना कर देता है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement