आजकल सभी लोग चाहते हैं कि उनकी स्किन 50 की उम्र में भी 30 जैसी ग्लो करे. ऐसे में वे लोग अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए कोई ना कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदते रहते हैं या फिर पार्लर में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो चाहते हैं कि उनकी स्किन लंबे समय तक मुलायम, चमकदार और जवां दिखे, तो बता दें इसके लिए हर बार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं होती है.
आप कुछ घरेलू चीजों की मदद से स्किन को पोषण, नमी और नेचुरल चमक को निखार सकते हैं. खास बात ये है कि इनसे तैयार होने वाला फेस सीरम बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा समय या खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती. चलिए जानते हैं कैसे घर पर फेस सीरम बनाएं, जो स्किन से झुर्रियां, झाइयां और रूखापन खत्म करके उसे जवां बनाए रखने में मदद करता है.
सिर्फ 3 चीजों से तैयार होगा सीरम
आपको सीरम बनाने के लिए सिर्फ और सिर्फ 3 चीजों की जरूरत होगी.
इन तीनों चीजों को एक बाउल में अच्छी तरह से मिलाएं. आपका सीरम तैयार है. अब इस तैयार मिश्रण को एक साफ कांच की बोतल में भरकर रख लें.
स्किन के लिए क्यों फायदेमंद हैं ये चीजें?
1. चावल का पानी बढ़ाए नेचुरल ग्लो: चावल के पानी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को फ्रेश दिखाने और उसकी चमक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.
2. एलोवेरा रखेगा स्किन को हाइड्रेट: एलोवेरा स्किन को नमी देने के साथ ही उसे मुलायम और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है.
3. विटामिन-ई देगा पोषण: विटामिन-ई स्किन को पोषण देने और उसे हेल्दी बनाए रखने के लिए जाना जाता है. ये स्किन को ड्राई होने से भी बचा सकता है.
ऐसे करें इस्तेमाल
इस सीरम को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. सीरम की कुछ बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसके बाद 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
ये सीरम रात में सोने से पहले लगाना सबसे बढ़िया माना जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू नुस्खे का असर रातों-रात नहीं दिखता. अगर आप नियमित रूप से स्किन की देखभाल करते हैं और बैलेंस्ड फूड्स खाते रहें, तो स्किन की चमक और टेक्शचर में धीरे-धीरे सुधार नजर आ सकता है.