How to identify snake nearby your home: अक्सर गर्मियों की तपिश के कारण जीव-जंतु ठंडे और सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ते हैं. ऐसे में कई बार आपने खबरें पढ़ी होंगी कि घरों में सांप निकल रहे हैं. दरअसल, घरस गार्डन, गैरेज या स्टोर रूम आदि में ठंडाहक के कारण सांप अपना अड्डा बना लेते हैं. सांप का घर में होना न केवल डरावना है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है.
विशेषज्ञ मानते हैं कि सांप सीधे हमला नहीं करते लेकिन अनजाने में पैर पड़ जाने या छेड़छाड़ होने पर वे आक्रामक हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आपको सांप होने के संकेतों के बारे में आपको पता होना चाहिए ताकि समय रहते पहचान कर आप बड़े खतरे से बच सकें.
सांप की केंचुली
घर में या घर के आसपास सांप के होने की निशानी ये है कि आप उसकी केंचुली पड़ी हुई देखेंगे. सांप जैसे-जैसे बढ़ते हैं, वे अपनी पुरानी स्किन छोड़ने लगते हैं. अगर आपको अपने घर, छत, स्टोर रूम या सीढ़ियों के आसपास सांप की स्किन दिखे तो समझ जाएं कि आसपास सांप का अड्डा हो सकता है.
अजीबोगरीब गंध
सांपों के शरीर से एक अलग तरह की गंध आती है जो काफी हद तक पुरानी सड़ी हुई चीज जैसी होती है. यदि घर के किसी कोने या बेसमेंट से अचानक ऐसी गंध आने लगे जो आपने पहले कभी महसूस ना की हो तो वहां पर अचानक जाने से बचना चाहिए. ये भी सांप होने का संकेत हो सकता है.
रेंगने के निशान
मिट्टी, धूल या रेत वाली सतह पर सांप के रेंगने के निशान काफी स्पष्ट होते हैं लेकिन यदि आपका घर पक्के फ्लोर वाला है तो आपको घर के फ्लोर पर जमी धूल पर 'S' आकार की टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें दिखाई दे सकती हैं. यह इस बात का संकेत हो सकती है कि वहां से कोई सांप गुजरा है.
चूहों का गायब होना
यदि आपके घर में पहले बहुत चूहे या छिपकलियां थीं और अचानक उनकी संख्या कम हो गई है तो यह भी चिंता का कारण हो सकता है. दरअसल, सांप चूहे और छिपकली का शिकार करते हैं. चूहों की कमी का मतलब हो सकता है कि किसी सांप ने उनका शिकार कर लिया हो.
फुफकारने या सरसराहट की आवाज
सांप वैसे तो शांत जीव हैं लेकिन कई बार वे चलते समय सरसराहट की आवाज निकालते हैं. इसके अलावा खतरा महसूस होने पर कुछ सांप फुफकारते भी हैं. इसलिए यदि आपको ये आवाजें सुनाई दें तो आपको सावधानी रहने की जरूरत है.