scorecardresearch
 

25 साल पहले गदर-लगान के बॉक्स ऑफिस क्लैश ने रचा था इतिहास, अब सनी-आमिर साथ आकर करेंगे कमाल?

फिल्म गदर और लगान को रिलीज हुए आज 25 साल गुजर गए हैं. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अनोखा इतिहास रचा था. सनी की फिल्म ने आमिर की फिल्म को मात दे दी थी. मगर अब दोनों राजकुमार संतोषी की फिल्म बंटवारा के लिए साथ कोलैब कर रहे हैं.

Advertisement
X
दिलचस्प है सनी देओल-आमिर खान का याराना (Photo: Instagram @aamirkhanproductions)
दिलचस्प है सनी देओल-आमिर खान का याराना (Photo: Instagram @aamirkhanproductions)

15 जून 2001, ये तारीख बॉलीवुड के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दो दमदार फिल्में भिड़ी थीं. सनी देओल की गदर और आमिर खान की लगान, ये दो आइकॉनिक फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश हुआ था. आमतौर पर फिल्मों के बीच होने वाला क्लैश काफी नुकसानदेह माना जाता है. मगर फिल्म गदर और लगान के साथ ये कहानी उलटी पड़ी. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली, बस फर्क सिर्फ इतना था कि एक ब्लॉकबस्टर हुई तो दूसरी सुपरहिट. 

गदर से सनी ने मचाया था तहलका

सनी देओल की फिल्म गदर ने आमिर खान की फिल्म लगान को कड़ी टक्कर में मात दी थी. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर तो सनी की फिल्म ने गदर मचाया ही, वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कमाल दिखा. इसने आज से 25 साल पहले 133 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जो आज भी एक बड़ी बात मानी जाती है. टिकट बेचने के मामले में भी गदर फिल्म के पास एक अनूठा रिकॉर्ड है, जिसे आज की धुरंधर भी नहीं तोड़ पाई. 

जब आमिर से हारे थे सनी देओल

सनी देओल और आमिर खान के बीच हुए इस क्लैश के तार साल 2001 से भी काफी पहले से जुड़े हुए थे. दोनों बॉक्स ऑफिस पर कुल तीन बार भिड़े, जिसमें ज्यादातर आमिर सनी पर भारी पड़े. सबसे पहली बार दोनों सितारे साल 1990 में आमने-सामने आए थे. आमिर की फिल्म दिल और सनी देओल की घायल 22 जून को रिलीज हुई थी. दिलचस्प बात ये रही कि दोनों ही फिल्मों ने एक जैसा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, मगर आमिर की फिल्म ने रिटर्न ऑफ इनवेस्टमेंट की वजह से बाजी मार ली.

Advertisement

इसके छह साल बाद 1996 में दोनों सनी और आमिर फिर बॉक्स ऑफिस पर टकराए. इस बार आमिर की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी थी, तो वहीं सनी देओल घातक फिल्म लेकर आए थे. घातक और राजा हिंदुस्तानी फिल्म में से जनता ने आमिर की फिल्म को चुना और बॉक्स ऑफिस पर सनी की फिल्म से ज्यादा कमाई करके दी. 

अब आमिर के साथ आए सनी देओल 

इसमें गौर करने वाली बात ये है कि सनी की जो दो फिल्में घायल और घातक आमिर की फिल्म के साथ टकराईं, उसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी थे. अब सनी देओल, सालों बाद पहली बार आमिर खान के साथ फिल्म बंटवारा 1947 के लिए कोलैब कर रहे हैं, जिसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं. इस फिल्म को सनी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया जा रहा है, जिसकी शूटिंग कई सालों पहले खत्म हो चुकी थी. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

आमिर बतौर प्रोड्यूसर फिल्म बंटवारा 1947 पर राजकुमार संतोषी के साथ काम कर रहे हैं. इसे 14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 के साथ क्लैश होना है, जो एक और बड़ी रोमांटिक फिल्म है. हालांकि सनी के फैंस को इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें बंटवारा 1947 (फिल्म) का बेसब्री से इंतजार है. अब देखना है कि सनी देओल और आमिर खान, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होकर इतिहास रच चुकी हैं क्या उनकी आने वाली फिल्म कमाल करेगी?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement