scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'कुत्ते-बिल्लियों' संग जिंदगी बिता रहीं 80 साल की एक्ट्रेस, नहीं की शादी, सता रहा अकेलेपन का डर?

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 1/12

दिग्गज एक्ट्रेस अंजु महेंद्रू 'अस्तित्व', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहीं तो होगा', 'गीत हुई सबसे पराई' जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. वो राजेश खन्ना संग 'बंधन' फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. 
 

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 2/12

अंजु आजीवन कुंवारी रही हैं. हालांकि वो सुपरस्टार राजेश खन्ना संग रिलेशन में जरूर थीं लेकिन उनके भी शादी का ऑफर ठुकरा दिया था. उन्होंने कभी शादी न करने की ठानी थी. 

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 3/12

अंजु अब अपने बड़े से घर में अपने पेट्स के साथ अकेले रहती हैं. उन्होंने सुहाना सफर से बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उनकी मां का देहांत हुआ था. तब से उनका घर पर इंतजार करने वाला कोई नहीं है.

Advertisement
Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 4/12

अंजु ने कहा कि- मैं अकेले रहती हूं, मेरे साथ मेरे कुत्ते-बिल्लियां हैं. मैं पूरी जिंदगी अपनी मां के साथ रही हूं. 4 साल पहले उनका देहांत हो गया. 

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 5/12

'उसके साथ शायद मेरी जिंदगी बदल गई. क्योंकि जब आपके साथ मां होती हैं तो काम से घर आने के बाद कोई न कोई रहता है, आपको देखने के लिए.'

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 6/12

'लेकिन अब मेरी बहन है, उसके पति हैं, बच्चे हैं, जो आते-जाते रहते हैं. मेरे दोस्त आते रहते हैं. तो मुझे अकेले रहने में डर नहीं लगता है. अकेलापन जैसी कोई चीज नहीं लगती.'

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 7/12

अंजु ने आगे बताया कि वो 80 साल की हो चुकी हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग उनसे शादी करने की बात कहते हैं. वो बोलीं- लोग कहते हैं कि कम्पेनियनशिप के लिए इस उम्र में शादी कर ले. 

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 8/12

'मैं कहती हूं कि पागल हो? मैं जिससे अब शादी करूंगी वो मेरी उम्र का होगा या मुझसे बड़ा होगा. तो मैं क्या बोलूंगी- ये आपके बी.पी, डायबटीज की दवाई है. मुझे ये सब नहीं करना है, मैं अकेले खुश हूं.'

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 9/12

अंजु ने बताया कि उन्हें अकेलापन कभी महसूस नहीं होता, तो शादी की जरूरत नहीं है. काम नहीं होता तो वो परिवार के साथ वक्त बिताती हैं. वो इतनी पढ़ी लिखी हैं कि टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के साथ भी खुद को बिजी रख लेती हैं. 

Advertisement
Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 10/12

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कई दोस्त उन्हें मां कहकर बुलाते हैं. सब मिलते-जुलते रहते हैं और कुछ न कुछ सिखाते रहते हैं. ऐसे उनका पूरा वक्त कट जाता है. 

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 11/12

अंजु को अपने कभी शादी न करने और अकेले रहने के फैसले पर गर्व है. वो बेबाकी से बताती हैं कि उन्हें अकेलेपन से बिल्कुल डर नहीं लगता. वो बिना किसी टेंशन के ऐसे ही रहना चाहती हैं.

Anju mahendroo never married living alone at 80
  • 12/12

All Photo: Facebook @anju9mahendroo

Advertisement
Advertisement