scorecardresearch
 

पतले और झड़ रहे बालों को बनाना है घना, रोज खाएं ये फूड्स

आज के दौर में बालों का झड़ना, रूखापन और असमय सफेद होना एक आम समस्या बन चुका है. खराब जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण और पोषण की कमी बालों की सेहत सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स की जानकारी दे रहे हैं जो बालों को हेल्दी बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Advertisement
X

आज के समय में बालों का झड़ना, असमय सफेद होना और उनका लगातार पतला होना एक बेहद आम समस्या बन चुका है. धूल, प्रदूषण, केमिकल वाले शैंपू और सबसे बढ़कर शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल अपनी प्राकृतिक चमक और मजबूती खो देते हैं. बहुत से लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए महंगे हेयर प्रोडक्ट्स, स्पा और सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं,

लेकिन जब तक बालों की जड़ों को अंदर से सही पोषण नहीं मिलेगा, तब तक बाहरी उपाय असरदार साबित नहीं होंगे. हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाल मुख्य रूप से 'केराटिन' नाम के प्रोटीन से बने होते हैं, जिन्हें स्वस्थ रखने के लिए आयरन, बायोटिन और विटामिंस की जरूरत होती है. अगर आप भी पतले होते बालों से परेशान हैं, तो अपनी रोज की डाइट में ये 5 फूड्स शामिल करें, जो बालों का झड़ना रोककर उन्हें घना और मजबूत बनाएंगे.

1. बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व
बालों का मुख्य हिस्सा केराटिन नामक प्रोटीन से बनता है. इसलिए इन्हें अंदरूनी पोषण देना सबसे जरूरी है. प्रोटीन के लिए अंडा, दालें, पनीर, सोयाबीन और अंकुरित अनाज को भोजन में शामिल करें.

आयरन और विटामिन C: शरीर में खून की कमी से बाल तेजी से झड़ते हैं. पालक, चुकंदर, अनार के साथ विटामिन C के लिए आंवला, नींबू और संतरा खाएं, जो आयरन को सोखने में मदद करते हैं.

Advertisement

ओमेगा-3 फैटी एसिड: यह स्कैल्प को रूखेपन से बचाता है. इसके लिए अखरोट, अलसी के बीज  और चिया सीड्स का सेवन करें.

बायोटिन और जिंक: कद्दू के बीज, बादाम और साबुत अनाज बालों की मोटाई बढ़ाते हैं.

2. बालों की सही देखभाल के नियम 
सप्ताह में दो से तीन बार माइल्ड या सल्फेट-मुक्त शैम्पू से बाल धोएं. बहुत गर्म पानी से बाल धोने से बचें, इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं.शैम्पू के बाद बालों की लेंथ (जड़ों को छोड़कर) पर कंडीशनर जरूर लगाएं. यह बालों की नमी को लॉक करता है.

सप्ताह में एक बार गुनगुने नारियल, बादाम या जैतून के तेल से स्कैल्प की हल्के हाथों से मालिश करें. इससे रक्त संचार बढ़ता है. तेल को रातभर छोड़ने के बजाय धोने से 2 घंटे पहले लगाना बेहतर होता है. गीले बाल सबसे कमजोर होते हैं. इन्हें धोने के तुरंत बाद कंघी न करें और मोटे दांतों वाली लकड़ी की कंघी का ही इस्तेमाल करें.

3. बालों को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें
हीटिंग टूल्स का अत्यधिक प्रयोग: ब्लो ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का ज्यादा इस्तेमाल बालों के प्राकृतिक प्रोटीन को नष्ट कर देता है. बार-बार बालों को कलर कराना, रीबॉन्डिंग या स्मूंदनिंग कराने से बाल बीच से टूटने लगते हैं.

Advertisement

अत्यधिक मानसिक तनाव और 7-8 घंटे की नींद न लेने से 'तेलोजन एफ्लुवियम' नामक स्थिति पैदा होती है जिससे अचानक भारी मात्रा में बाल झड़ने लगते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement