Homemade Anti aging Day Cream: बढ़ती उम्र, प्रदूषण और सही देखभाल न मिलने के कारण त्वचा में कोलेजन का स्तर कम होने लगता है, जिससे स्किन ढीली पड़ने लगती है और चेहरे की प्राकृतिक चमक खो जाती है. बाजार में मिलने वाली महंगी एंटी-एजिंग और कोलेजन स्कैल्पिंग स्क्रीम्स अक्सर केमिकल से भरपूर होती हैं, जो संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
अगर आप भी ढीली होती त्वचा में कसाव लाना चाहते हैं और उसे प्राकृतिक रूप से जवां बनाना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद सिर्फ 4 आसान चीजों से एक बेहतरीन कोलेजन डे क्रीम तैयार कर सकते हैं. यह होममेड डे क्रीम त्वचा को गहराई से पोषित करेगी, कोलेजन बूस्ट करेगी और ढीली स्किन को टाइट करने में मदद करेगी.
क्रीम बनाने के लिए चाहिए होंगी ये चीजें
एलोवेरा जेल - 2 चम्मच: यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करते हैं.
नारियल का तेल या बादाम का तेल - 1 छोटा चम्मच: विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर यह तेल त्वचा के लचीलेपन को सुधारता है और महीन रेखाओं को दूर करता है.
विटामिन ई कैप्सूल - 1 कैप्सूल: यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा की रक्षा करता है और स्किन सेल्स को रिपेयर कर कसाव लाता है.
गुलाब जल 1 चम्मच
इसके अलावा अगर आप इसमें शुद्ध गुलाब जल मिलाते हैं तो इससे आपकी स्किन को बहुत फायदा होगा. यह त्वचा के पीएच लेवल को मेंटेन रखता है, स्किन को टोन करता है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो लाता है.
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक साफ कटोरी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल निकालें.
अब इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल को पंचर करके उसका ऑयल मिला दें.
इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच बादाम या नारियल का तेल और 1 चम्मच गुलाब जल डालें.
सभी सामग्रियों को एक चम्मच की मदद से तब तक अच्छी तरह मिक्स करें, जब तक कि यह एक क्रीमी और सफेद टेक्सचर में न बदल जाए.
आपकी होममेड 'कोलेजन डे क्रीम' तैयार है. इसे एक साफ और एयरटाइट कांच के कंटेनर में स्टोर करके रख लें.
इस्तेमाल करने का तरीका
रोज सुबह अपने चेहरे को अच्छे से साफ करने के बाद इस क्रीम की थोड़ी सी मात्रा लें.
अपने चेहरे और गर्दन पर इसे डॉट्स में लगाएं.
इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में और ऊपर की दिशा में मसाज करें ताकि क्रीम त्वचा में अच्छी तरह समा जाए.
नियमित इस्तेमाल से त्वचा का ढीलापन दूर होगा और स्किन टाइट व चमकदार बनेगी.