scorecardresearch
 

चमड़े के जूते हो गए हैं फीके? घर की इन 3 चीजों से 5 मिनट में लाएं नए जैसी चमक; नहीं खरीदनी पड़ेगी महंगी पॉलिश

क्या आपके पसंदीदा लेदर के जूतों की चमक धूल-मिट्टी के कारण फीकी पड़ गई है? महंगी पॉलिश या नए जूते खरीदने पर पैसे खर्च करने के बजाय घर में मौजूद ऑलिव ऑयल और सिरके जैसी चीजों की मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में जूतों को नया और चमकदार बना सकते हैं.

Advertisement
X
चमड़े के जूतों को साफ करने के लिए जैतून के तेल से लेकर मॉइस्चराइजर तक का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)
चमड़े के जूतों को साफ करने के लिए जैतून के तेल से लेकर मॉइस्चराइजर तक का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

चमड़े के जूते (लेदर के जूते) पहनने वालों की पर्सनैलिटी और स्टाइल को एलिवेट कर देते हैं. इन्हें पहनना जितना स्टाइलिश लगता है, उतना ही उनका ख्याल रखना मुश्किल होता है. जो लोग चमड़े के जूतों को रोजाना पहनते हैं उनके लिए इन्हें साफ रख पाना और ज्यादा चैलेंजिंग होता है. क्योंकि चमड़े के जूतों पर धूल-मिट्टी जल्दी जमती है. ऐसे में अगर इनकी सही से देखभाल ना की जाए तो समय के साथ इनकी चमक फीकी पड़ने लगती है.

कई लोग ऐसे में नए जूते खरीदने या महंगी शू-पॉलिश पर पैसे खर्च करने की सोचने लगते हैं. हालांकि, ऐसा करने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों और सिर्फ 5 मिनट की मेहनत से आप अपने पुराने और बेजान दिखने वाले चमड़े के जूतों को फिर से नया जैसा चमकदार बना सकते हैं. चलिए जानते हैं उन आसान टिप्स के बारे में जो आपके पुराने से पुराने चमड़े के जूतों की खोई हुई चमक मिनटों में वापस ला सकते हैं.

सबसे पहले हटाएं धूल और गंदगी
चमड़े के जूतों की खोई चमक वापस लाने के लिए सबसे पहले उन पर जमी धूल और मिट्टी को साफ करना जरूरी है. इसके लिए एक मुलायम सूखे कपड़े या ब्रश से पूरे जूते को अच्छी तरह साफ करें. अगर जूते ज्यादा गंदे हो रहे हैं तो हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है.

जैतून का तेल दिखा सकता है कमाल
अगर जूते फीके पड़ गए हैं तो कॉटन के कपड़े पर जैतून के तेल की कुछ बूंदें ले और हल्के हाथों से पूरे जूते पर लगाएं. कुछ मिनट बाद साफ कपड़े से इन्हें पॉलिश की तरह रगड़ दें. इससे लेदर को नमी मिलेगी और उसकी चमक वापस आने लगेगी.

सिरके और पानी से करें सफाई
अगर जूते पर दाग-धब्बे या मैल जमा हो गया है तो बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसे कपड़े की मदद से जूतों पर लगाएं और धीरे-धीरे साफ करें. इससे जिद्दी गंदगी हटाने में मदद मिल सकती है.

मॉइस्चराइजर भी आ सकता है काम
चमड़ा समय के साथ सूखा और सख्त हो सकता है. ऐसे में थोड़ा-सा बिना किसी कलर वाला मॉइस्चराइजर या लेदर कंडीशनर लगाएं. इससे जूते मुलायम बने रहते हैं और उन पर दरारें पड़ने का खतरा कम हो सकता है.

Advertisement

आखिर में करें बफिंग
सफाई और तेल या कंडीशनर लगाने के बाद मुलायम सूखे कपड़े से जूतों को रगड़कर बफ करें. ये स्टेप जूतों को चमकदार फिनिश देने में मदद करता है और वे नए जैसे दिखने लगते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement