scorecardresearch
 

Microwave Cleaning: गंदा माइक्रोवेव रसोई को बना रहा है बदबूदार? बिना रगड़े इन ट्रिक्स से 5 मिनट में चमकाएं

Microwave Cleaning: अगर आप भी माइक्रोवेव को साफ करने के लिए उसे रगड़ते हैं तो वो खराब हो सकता है. आज हम आपको ऐसी 5 ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप सिर्फ 5 मिनट में माइक्रोवेव को साफ और चमकदार बना सकते हैं.

Advertisement
X
माइक्रोवेव को कभी भी रगड़-रगड़कर साफ नहीं करना चाहिए. (Photo: ITG)
माइक्रोवेव को कभी भी रगड़-रगड़कर साफ नहीं करना चाहिए. (Photo: ITG)

Microwave Cleaning: आजकल ज्यादातर घरों में माइक्रोवेव होता है. ये खाने गर्म करने से लेकर बेकिंग और ग्रिलिंग में भी मददगार है. ऐसे में लोग घरों में रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं. अपने काम जल्दी करने के लिए लोग इसका इस्तेमाल तो करते रहते हैं, लेकिन जब बात इसकी सफाई की आती है तो वो उन्हें बहुत बड़ा सिरदर्द लगता है. दरअसल, जब आप माइक्रोवेव में कुछ गर्म करते हैं या पकाते हैं तो उसकी छींटे चारों तरफ उड़ती हैं, जिसकी वजह से उसके अंदर गंदगी और चिपचिपाहट हो जाती है. इसके साथ ही अजीब सी महक भी आने लगती है.

माइक्रोवेव को गंदा देखकर लोग रगड़-रगड़ कर उसे साफ करने की कोशिश करते हैं, जिससे उसकी बॉडी पर स्क्रैच आने का डर रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस माइक्रोवेव को साफ करने में आपको घंटों की मेहनत दिख रही है, वो सिर्फ 5 मिनट का काम है? आप बिना किसी महंगे केमिकल और बिना मेहनत के उसे चुटकियों में साफ कर सकते हैं.

1. भाप से सफाई: माइक्रोवेव साफ करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है स्टीम क्लीनिंग करना. इसके लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें थोड़ा सा सिरका या नींबू मिला दें. अब इसे माइक्रोवेव में 3–5 मिनट तक चलाएं. माइक्रोवेव बंद होने के बाद तुरंत दरवाजा न खोलें, बल्कि 2–3 मिनट तक बंद रहने दें. इससे अंदर भाप अच्छे से फैलती है और जमी हुई चिकनाई व गंदगी ढीली हो जाती है, जिसे बाद में पोंछना बहुत आसान हो जाता है.

2. स्पंज से करें सफाई: जब आप स्टीम क्लीनिंग कर लें तो उसके बाद अंदर की सफाई करना आसान हो जाता है. अंदर से माइक्रोवेव साफ करने के लिए एक साफ कपड़ा या स्पंज लें और माइक्रोवेव की दीवारों को ऊपर से नीचे की तरफ पोंछें. अगर कहीं जिद्दी दाग रह जाएं, तो बेकिंग सोडा का हल्का पेस्ट बनाकर उससे सफाई करने के लिए इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि मेटल स्क्रबर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे माइक्रोवेव की अंदरूनी सतह खराब हो सकती है.

Advertisement

3. ग्लासटेबल ऐसे करें साफ: माइक्रोवेव की ग्लास प्लेट यानी टर्नटेबल सबसे ज्यादा गंदी होती है, इसलिए इसे साफ करना जरूरी है. इसे बहुत ध्यान से बाहर निकालें और साबुन वाले पानी से अच्छे से धो लें. धोने के बाद प्लेट को पूरी तरह सूखने दें और फिर ही वापस माइक्रोवेव में रखें. इससे बैक्टीरिया और बदबू दोनों से छुटकारा मिलता है.

4. बाहर से ऐसे करें सफाई: लोगों को लगता है कि माइक्रोवेव सिर्फ अंदर से गंदा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है. बाहर का हिस्सा भी साफ करना उतना ही जरूरी होता है. एक हल्के गीले कपड़े से माइक्रोवेव के बाहर का हिस्सा पोंछें. अगर माइक्रोवेव ज्यादा गंदा हो, तो थोड़ा सा डिशवॉश इस्तेमाल करें. बस ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा गीला न हो, वरना माइक्रोवेव खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.

5. बदबू ऐसे करें दूर: अगर माइक्रोवेव से अजीब सी बदबू आ रही है, तो इसे दूर करना भी बहुत आसान है. एक कटोरी में बेकिंग सोडा रखकर रातभर माइक्रोवेव के अंदर छोड़ दें. इससे बदबू छूमंतर हो जाएगी.

इसके साथ ही आप थोड़ा सा कॉफी पाउडर 1–2 मिनट के लिए गर्म भी कर सकते हैं. ये दोनों चीजें बदबू को सोख लेती हैं और माइक्रोवेव को फ्रेश बना देती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement