How To Clean Burnt Iron: कई बार जब आप कपड़े प्रेस करते हैं, तब गलती से कपड़ा जल जाता है. इसकी वजह से न केवल कपड़े का नुकसान होता है, बल्कि प्रेस (आयरन) का निचला हिस्सा भी जलकर काला पड़ जाता है. प्रेस का इस तरह जलना लोगों के लिए सिरदर्दी बन जाता है. दरअसल, इसकी वजह से कपड़ों पर दाग लगने लगते हैं और प्रेस भी ठीक से काम नहीं करती. ऐसे में ज्यादातर लोग नई प्रेस खरीदने का सोचने लगते हैं.
अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखी बुखार की एक साधारण सी गोली आपकी इस परेशानी का आसान हल बन सकती है? जी हां, बुखार वाली गोली आपकी जली हुई प्रेस को मिनटों में साफ कर सकती है. अगर आपके घर में पैरासिटामोल (Paracetamol) की गोली रखी है, तो उसकी मदद से जली हुई प्रेस को कुछ ही मिनटों में साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.
बुखार वाली गोली से प्रेस साफ करने के लिए क्या चाहिए?
कैसे करें साफ?
1. सबसे पहले प्रेस को मीडियम या मीडियम-हाई हीट पर ऑन करें और कुछ मिनट तक गर्म होने दें.
2. गर्म प्रेस पर काम करते समय पैरासिटामोल की गोली को हाथ से बिल्कुल न पकड़ें. हमेशा चिमटी या हीट-रेसिस्टेंट दस्ताने पहनकर ही इसे साफ करें, ताकि आपके हाथ न जलें.
3. अब चिमटी से पैरासिटामोल टैबलेट पकड़ें और उसे प्रेस के जले या काले पड़े हिस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें. गर्मी की वजह से गोली पिघलने लगेगी और जेल जैसी बनकर जले हुए दाग और जमी हुई परत को ढीला कर देगी।
4. जैसे ही दाग निकलने लगें, तुरंत हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े या सूती कपड़े से प्रेस के तले को पोंछ दें. इससे पिघली हुई गोली और जला हुआ मैल आसानी से निकल जाएगा.
5. अब प्रेस का प्लग निकाल दें और उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद एक साफ, हल्के गीले कपड़े से पूरी सोलप्लेट को दोबारा पोंछ लें, ताकि किसी तरह का चिपचिपाहट न रह जाए.
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
क्या ये तरीका सच में काम करता है?
ये घरेलू ट्रिक काफी समय से इस्तेमाल की जाती रही है. गर्म प्रेस पर पैरासिटामोल पिघलकर जले हुए कण को ढीला कर देती है, जिससे उसे कपड़े से आसानी से साफ किया जा सकता है. हालांकि, इस तरीके से प्रेस को साफ करने के लिए बहुत ध्यान रखना जरूरी होता है क्योंकि प्रेस बहुत गर्म होती है.