scorecardresearch
 

How To Clean Leftover Cooking Oil: पकौड़े तलने के बाद काला पड़ गया है कड़ाही का तेल? सिर्फ 1 चीज डाल ऐसे करें मिनटों में साफ

How To Clean Leftover Cooking Oil: समोसे या पकौड़े तलने के बाद कड़ाही का तेल काला हो जाता है? नाली में बहाने या फेंकने के बजाय, सिर्फ एक टुकड़ा ब्रेड का इस्तेमाल करके जले हुए तेल को आसानी से साफ किया जा सकता है.

Advertisement
X
तेल के कणों को साफ करने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)
तेल के कणों को साफ करने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

How To Clean Leftover Cooking Oil: लोगों को शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में पकौड़े, समोसे और पूड़ियां खाना पसंद होता है. इसी वजह से अक्सर घरों में पकौड़े-समोसे तले जाते हैं, जिसके लिए कड़ाही में तेल चढ़ाया जाता है. तेल में सिकने वाले ये पकौड़े और समोसे तो सभी को पसंद होते हैं, लेकिन इनके बाद बचा हुआ तेल अक्सर सिरदर्द बन जाता है. ये तेल अक्सर काला और गंदा नजर आने लगता है. इस तेल ना चाहते हुए भी कुछ लोग कईं बार इस्तेमाल कर लेते हैं या फिर खारब समझकर नाली में बहा देते हैं.

अगर आप भी पकौड़े-समोसे तलने के बाद काले पड़ चुके तेल को नाली में बहा देते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको इस कालो पड़ चुके तेल को साफ करने की आसान ट्रिक बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं आप तेल को कैसे साफ कर सकते हैं.

आखिर तेल काला क्यों पड़ जाता है?
जब आप किसी चीज को तेल में तलते हैं, तो उसके छोटे-छोटे टुकड़े उसमें रह जाते हैं. पकौड़े तेज आंच पर तले जाते हैं, जिसकी वजह से ये कण जलने लगते हैं. इसका नतीजा ये होता है कि तेल का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है. इसी वजह से एक-दो बार इस्तेमाल के बाद तेल काला पड़ने लगता है.

ब्रेड वाली ट्रिक कर सकती है मदद
अगर आपके घर में रखा तेल भी काला पड़ा चुका है और आप उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. आपको इसे साफ करने के सिर्फ और सिर्फ ब्रेड की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए तेल को हल्का गर्म करें और उसमें ब्रेड का एक छोटा टुकड़ा डाल दें. कुछ सेकंड तक ब्रेड को तेल में रहने दें.

ब्रेड तेल में मौजूद जले हुए छोटे कणों को अपने अंदर सोखने में मदद कर सकती है. इसके बाद ब्रेड को निकाल दें. इससे तेल पहले की तुलना में थोड़ा साफ दिखाई दे सकता है.

तेल को छानना भी है जरूरी
ब्रेड निकालने के बाद तेल को पूरी तरह से ठंडा होने दें. फिर उसे बारीक छलनी, मलमल के कपड़े या कॉफी फिल्टर से छान लें. इससे तेल के अंदर बचे हुए छोटे-छोटे कण भी अलग हो जाते हैं और वो ज्यादा साफ दिखने लगता है.

Advertisement

क्या इस तेल को बार-बार इस्तेमाल करना सही है?
तेल के साफ करने के बाद भी इसका दोबारा इस्तेमाल करना सही नहीं होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक ही तेल को बार-बार बहुत ज्यादा गर्म करना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसा करने से तेल में कुछ ऐसे तत्व बन सकते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

अगर घर में रखे तेल से तेज बदबू आने लगे, उससे ज्यादा धुआं निकलने लगे या उसका रंग बहुत ज्यादा गहरा हो जाए, तो उसे दोबारा बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement