scorecardresearch
 
Advertisement

US-Iran War Live: ओमान का ईरान पर सख्त रुख, राजदूत को बुलाकर जताया विरोध

aajtak.in | नई दिल्ली | 12 जुलाई 2026, 9:05 PM IST

US Iran War News Live Updates: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ओमान ने मुसंदम और अल वुस्ता में हुए ड्रोन हमलों पर कड़ा विरोध जताते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया और आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा. साथ ही दोनों देशों के बीच संप्रभुता और अच्छे पड़ोसी संबंधों का सम्मान करने की बात कही.

US iran Strike US iran Strike

US  Iran War News Live: ओमान ने अपने मुसंदम और अल वुस्ता प्रांतों में हुए ड्रोन हमलों के बाद ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया है. दरअसल, इन हमलों से नाराज ओमान ने अपने यहां तैनात ईरानी राजदूत मौसा फरहंग को तुरंत तलब किया है. मस्कट में विदेश मंत्रालय ने उन्हें एक आधिकारिक विरोध पत्र सौंपते हुए इन हमलों पर कड़ी आपत्ति जताई है.

यह विरोध पत्र शेख खालिद बिन हाशिल अल मुसलही ने ईरानी राजदूत को खुद सौंपा. ओमान ने इन ड्रोन हमलों को एक गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है, लिहाजा उन्होंने साफ किया है कि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों के लिए एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करना और आंतरिक मामलों में दखल न देना बेहद जरूरी है.

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खुली सैन्य जंग का रूप ले चुका है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस हफ्ते ईरान पर तीसरे दौर के हमलों की पुष्टि की है. दूसरी तरफ ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है.

ईरानी मीडिया के मुताबिक बंदर अब्बास, सिरिक, चाबहार, बंदर-ए-देयर और असालुयेह समेत कई तटीय शहरों में धमाके हुए हैं. इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का संकल्प दोहराया है.

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल सप्लाई, समुद्री व्यापार और पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा पर पड़ सकता है. अमेरिका, ईरान, इजरायल और खाड़ी देशों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में लगातार मिलती रहेगी.

9:05 PM (2 घंटे पहले)

'समझौते के बाद ईरान ने बदला रुख',होर्मुज हमले पर ट्रंप का दावा

Posted by :- Dheeraj

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिका के साथ एक समझौते पर सहमति जता दी थी, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद होर्मुज में एक जहाज पर ड्रोन हमला कर दिया. NBC के Meet the Press कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने उनके मुताबिक अमेरिका के लिए अनुकूल समझौता स्वीकार कर लिया था, जिसमें परमाणु कार्यक्रम भी शामिल नहीं था. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस समझौते की बात कर रहे थे. साथ ही उन्होंने ईरान की इस कथित कार्रवाई को "बीमार मानसिकता" वाला कदम बताया.

7:59 PM (4 घंटे पहले)

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है', ट्रंप का दावा

Posted by :- Dheeraj

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला हुआ है. उन्होंने इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को लेकर अपना बयान दिया.

7:39 PM (4 घंटे पहले)

सीजफायर के बीच दक्षिणी लेबनान पर इजरायल की गोलाबारी, इलाके को बनाया निशाना

Posted by :- Dheeraj

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने रविवार को दक्षिणी लेबनान में हमला किया. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब दोनों देशों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर समझौता लागू है. लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के मुताबिक, इजरायली गोलाबारी में मेफदौन के पास स्थित जौतर अल-शरकिया इलाके को निशाना बनाया गया. इससे पहले महीनों की लड़ाई के बाद लेबनान और इजरायल ने संघर्ष रोकने और दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की वापसी के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. 

6:50 PM (5 घंटे पहले)

ओमान ने ईरानी राजदूत को किया तलब, ड्रोन हमलों पर सौंपा विरोध पत्र

Posted by :- Dheeraj

ओमान ने अपने मुसंदम और अल वुस्ता प्रांतों में हुए ड्रोन हमलों के बाद ईरान के खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया है. दरअसल, इन हमलों से नाराज ओमान ने अपने यहां तैनात ईरानी राजदूत मौसा फरहंग को तुरंत तलब किया है. मस्कट में विदेश मंत्रालय ने उन्हें एक आधिकारिक विरोध पत्र सौंपते हुए इन हमलों पर कड़ी आपत्ति जताई है.

यह विरोध पत्र शेख खालिद बिन हाशिल अल मुसलही ने ईरानी राजदूत को खुद सौंपा. ओमान ने इन ड्रोन हमलों को एक गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है, लिहाजा उन्होंने साफ किया है कि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों के लिए एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करना और आंतरिक मामलों में दखल न देना बेहद जरूरी है.

Advertisement
5:14 PM (6 घंटे पहले)

ईरान-अमेरिका तनाव पर पाकिस्तान की अपील, दोनों देशों से संयम बरतने को कहा

Posted by :- Dheeraj

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है. पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए दोनों पक्षों को धैर्य से काम लेना चाहिए.

4:35 PM (7 घंटे पहले)

ईरानी हमले के बाद 23 लोगों का रेस्क्यू, एक की तलाश जारी

Posted by :- Dheeraj

ओमान सरकार ने बताया कि होर्मुज में ईरान के हमले का शिकार हुए GFS Galaxy जहाज से अब तक चालक दल के 23 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है. हालांकि, एक नाविक अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है. सरकार ने कहा कि राहत और बचाव अभियान लगातार चल रहा है, ताकि लापता सदस्य का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.

3:53 PM (8 घंटे पहले)

ईरानी हमलों से भड़का कतर, तनाव बढ़ाने का लगाया आरोप

Posted by :- Dheeraj

कतर ने अपने क्षेत्र और अन्य अरब देशों पर हुए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है. कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के लगातार हमले क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा रहे हैं और हालात को शांत करने की कोशिशों को मुश्किल बना रहे हैं. मंत्रालय ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए कहा कि ऐसे कदम पूरे क्षेत्र की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकते हैं.

2:40 PM (9 घंटे पहले)

US-Iran War: कतर, कुवैत समेत खाड़ी देशों के समर्थन का किया ऐलान

Posted by :- Nuruddin

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, ओमान और कतर पर हुए ईरानी हमलों की निंदा की है. उन्होंने कहा, "हम इन सभी भाई देशों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें अपना पूरा समर्थन देते हैं."

यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर पूरे पश्चिम एशिया में दिखाई दे रहा है. वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान में अपना कब्जा जारी रखता है तो "पूरे क्षेत्र में शांति नहीं रहेगी."

2:11 PM (9 घंटे पहले)

US-Iran War Live: कुवैत ने ईरानी हमलों की निंदा की, कहा- हालात बेहद खतरनाक

Posted by :- Nuruddin

कुवैत ने अपने ऊपर हुए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे "बेहद खतरनाक तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई" बताया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे हमले क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ाएंगे, शांति और सुरक्षा को खतरे में डालेंगे और कूटनीतिक कोशिशों को कमजोर करेंगे.

कुवैत ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत जरूरी सभी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है. सरकार ने साफ किया कि मौजूदा हालात पूरे खाड़ी क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं.

Advertisement
12:54 PM (11 घंटे पहले)

US-Iran War: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान-ओमान की वार्ता में कतर भी हुआ शामिल

Posted by :- Nuruddin

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि शनिवार को ओमान की राजधानी मस्कट में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर हुई ईरान-ओमान वार्ता में कतर का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था. उनके मुताबिक, हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की वजह से कतर को भी इस बैठक में शामिल किया गया.

बघाई ने बताया कि बैठक में होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही और समुद्री यातायात के प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई. यह वार्ता ऐसे समय हुई है, जब स्ट्रेट के नियंत्रण और जहाजों की आवाजाही को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

12:53 PM (11 घंटे पहले)

US-Iran War Live: ईरानी सांसद का दावा- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण

Posted by :- Nuruddin

ईरानी संसद की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी ताकत के साथ नियंत्रण स्थापित कर लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "हमने होर्मुज स्ट्रेट पर ताकत के साथ नियंत्रण हासिल किया है और इसे ताकत के साथ ही बनाए रखेंगे."

रेजाई का यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों के बीच जहाजों की आवाजाही और स्ट्रेट के नियंत्रण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

11:46 AM (12 घंटे पहले)

US-Iran War: अमेरिका ने बुशेहर प्रांत के पांच शहरों पर किए हवाई हमले

Posted by :- Nuruddin

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, अमेरिका ने रातभर चले हवाई हमलों में बुशेहर प्रांत के पांच शहरों को निशाना बनाया. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, असालुयेह, दिर, बुशेहर, दश्ती और तंगेस्तान में हमले किए गए. यह प्रांत ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित है और जंग के दौरान कई बार निशाने पर आ चुका है.

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस सप्ताह हुए हमलों में बुशेहर प्रांत के कई नागरिक ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों के मुताबिक, बुशेहर परमाणु संयंत्र के आसपास के इलाकों को भी पहले हुए हमलों में नुकसान पहुंचा था. हालांकि, अमेरिका ने इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

11:42 AM (12 घंटे पहले)

US-Iran War Live: कतर में मिसाइल हमले के मलबे से एक बच्चा समेत 3 लोग घायल

Posted by :- Nuruddin

कतर के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ईरानी मिसाइल हमले को रोकने की कार्रवाई के दौरान गिरे मलबे से एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय ने कहा कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

मंत्रालय के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों और सिविल डिफेंस की टीमों ने आपातकालीन योजना के तहत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया. अधिकारियों ने हालात पर नजर बनाए रखी है.

11:03 AM (12 घंटे पहले)

Iran-US War News: ईरान-अमेरिका ने एक-दूसरे पर किए हमले, जानें अब तक के अपडेट्स

Posted by :- Nuruddin

अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है, जबकि ईरान ने कतर, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन और ओमान में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव अब और गहरा गया है.

अब तक की बड़ी बातें

-अमेरिका ने इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर बड़े हवाई हमले किए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ताजा कार्रवाई में करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

- CENTCOM का दावा है कि यह हमला होर्मुज स्ट्रेट में M/V GFS Galaxy जहाज पर हुए हमले के जवाब में किया गया. इस हमले के बाद जहाज में आग लग गई थी.

- ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक, जहाज का चालक दल जहाज छोड़कर लाइफबोट के जरिए सुरक्षित निकल गया.

- ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, कतर और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. वहीं यूएई ने कहा है कि उसने ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोक दिया.
तेहरान का कहना है कि यह जवाब अमेरिका की ओर से दक्षिणी ईरान के शहरों पर की गई नई बमबारी के खिलाफ दिया गया है.

- IRGC ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में एक और "नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज" को रोक दिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई जारी रही तो जवाब "और भी ज्यादा विनाशकारी" होगा.

- ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा, "एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है. हमने पहले ही कहा था, या तो अपना वादा निभाइए या फिर इसकी कीमत चुकाइए. अब हकीकत सामने है."

Advertisement
10:19 AM (13 घंटे पहले)

Iran Attack Oman: ओमान के दुक्म पोर्ट पर अमेरिकी ठिकानों पर बड़ा हमला, ईरान का दावा

Posted by :- Nuruddin

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने ओमान के दुक्म पोर्ट पर अमेरिकी विमानवाहक पोतों (Aircraft Carriers) के लिए इस्तेमाल होने वाले लॉजिस्टिक सपोर्ट सेंटर और ईंधन भरने वाले प्लेटफॉर्म पर "भारी हमला" किया है. ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, IRGC का दावा है कि हमले में इन ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया.

IRGC ने कहा कि ओमान में की गई यह कार्रवाई अमेरिका की बमबारी के जवाब में शुरू किए गए उसके जवाबी अभियान का तीसरा चरण है. संगठन ने संकेत दिया है कि अगर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई जारी रहती है तो ईरान की जवाबी कार्रवाई भी और तेज हो सकती है.
 

10:17 AM (13 घंटे पहले)

US-Iran War Live: गालीबाफ बोले- एकतरफा समझौतों का दौर खत्म

Posted by :- Nuruddin

ईरान के शीर्ष वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर अमेरिका को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने लिखा, "एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है. हमने पहले ही कहा था, या तो अपना वादा निभाइए या फिर इसकी कीमत चुकाइए. अब हकीकत सामने है."

गालिबाफ ने अपने पोस्ट के साथ समझौते (MoU) के अनुच्छेद-5 की तस्वीर भी साझा की, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और वहां व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी ईरान की बताई गई है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज स्ट्रेट के नियंत्रण और जहाजों की आवाजाही को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है.

10:10 AM (13 घंटे पहले)

US-Iran War: होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा नियंत्रण रहेगा, ईरान का ऐलान

Posted by :- Nuruddin

ईरान का कहना है कि जब भी अमेरिका उसके ठिकानों पर हमला करता है, वह उन सैन्य अड्डों को निशाना बनाता है जहां से उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. ईरान का आरोप है कि खाड़ी के कुछ अरब देश अमेरिका की मदद कर रहे हैं. हालांकि, उसका कहना है कि वह आम नागरिकों या रिहायशी इलाकों पर नहीं, बल्कि सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है.

ईरान ने दोहराया है कि होर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण बना रहेगा और उसने इसे बंद घोषित कर दिया है. तेहरान का कहना है कि जो भी जहाज ईरान से तालमेल किए बिना स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे समझौते का उल्लंघन माना जाएगा. ईरान के मुताबिक, ऐसे जहाज उसके राष्ट्रीय हितों के खिलाफ माने जाएंगे और उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की जाएगी.

9:32 AM (14 घंटे पहले)

US-Iran War Live: लेटेस्ट अटैक में ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर US ने किए हमले

Posted by :- Nuruddin

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि इस हफ्ते ईरान पर तीसरे दौर के हमले पूरे कर लिए गए हैं. CENTCOM के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हुए हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई. अमेरिका का दावा है कि इस बार करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें मिसाइल और ड्रोन साइट, नौसैनिक ठिकाने, गोला-बारूद भंडार, संचार नेटवर्क और तटीय निगरानी केंद्र शामिल हैं.

CENTCOM ने यह भी कहा कि पिछले तीन दिनों में ईरान के 300 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं, ताकि होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर हमले की उसकी क्षमता को कमजोर किया जा सके. अमेरिकी सेना का यह भी दावा है कि मई की शुरुआत से अब तक उसने 800 से ज्यादा व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कराने में मदद की है, जिनमें करीब 40 करोड़ बैरल तेल ले जा रहे जहाज भी शामिल थे.

9:30 AM (14 घंटे पहले)

Iran Attack Qatar: कतर के अल उदीद एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

Posted by :- Nuruddin

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कतर स्थित अमेरिकी अल उदीद एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. IRGC के मुताबिक, इस हमले में लड़ाकू विमानों के मेंटेनेंस और रिपेयर सेंटर के साथ कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भी निशाना बनाया गया. 

वहीं कतर के रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने देश की ओर दागी गई मिसाइल को बीच रास्ते में ही रोक दिया. मंत्रालय ने हमले को नाकाम करने का दावा किया है.

Advertisement
9:25 AM (14 घंटे पहले)

Iran Attack Ship: ईरान ने होर्मुज में एक और जहाज पर हमला किया

Posted by :- Nuruddin

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में एक और "नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज" को निशाना बनाकर उसकी आवाजाही रोक दी है. हालांकि, IRGC के इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल की "आक्रामक कार्रवाई" जारी रही तो ईरान की प्रतिक्रिया "इससे भी ज्यादा विनाशकारी" होगी. संगठन का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट में उसकी कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है.

9:24 AM (14 घंटे पहले)

US Attack Iran: अमेरिका ओमान पर बना रहा Mark As Most Recentहोर्मुज में दूसरा रास्ता बनाने का दबाव- ईरान

Posted by :- Nuruddin

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने ओमान सरकार पर दबाव बनाकर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिण में जहाजों के लिए "गैरकानूनी समुद्री रास्ता" बनाने की कोशिश की. IRGC का दावा है कि उसकी नौसेना ने इस कोशिश को "निर्णायक जवाब" देकर रोक दिया. 

IRGC ने कहा कि इसके बाद अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों में कई सैन्य ठिकानों और संचार टावरों पर हवाई हमले किए. संगठन का कहना है कि इसके जवाब में जॉर्डन के प्रिंस हसन एयरबेस पर हमला किया गया. IRGC ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने अपनी कार्रवाई जारी रखी तो उसे "इससे भी ज्यादा कड़ा जवाब" दिया जाएगा.

9:16 AM (14 घंटे पहले)

US-Iran War Live: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमला

Posted by :- Nuruddin

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर कई ड्रोन हमले किए हैं. ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रडार साइट को विस्फोटक ड्रोन से निशाना बनाया गया. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ईरानी सेना ने कहा कि एक और ड्रोन हमले में बहरीन में अमेरिकी संचार प्रणाली और रडार साइट को निशाना बनाया गया. सेना का कहना है कि ये कार्रवाई दक्षिणी ईरान में अमेरिका की लगातार हो रही हवाई स्ट्राइक के जवाब में की गई है. इससे खाड़ी क्षेत्र में सैन्य तनाव और बढ़ गया है.

9:12 AM (14 घंटे पहले)

Iran Attack Jodan: IRGC ने जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया

Posted by :- Nuruddin

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन स्थित अमेरिकी प्रिंस हसन एयरबेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. IRGC के मुताबिक, इस हमले में एयरबेस का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और MQ-9 ड्रोन के हैंगर पूरी तरह नष्ट हो गए. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

IRGC ने अपने बयान में आरोप लगाया कि अमेरिका ने ओमान पर दबाव बनाकर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिण में एक "गैरकानूनी समुद्री रास्ता" बनाने की कोशिश की, जिसे उसकी नौसेना ने रोक दिया. संगठन ने कहा कि इसके बाद अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों में हवाई हमले किए, जिसके जवाब में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. IRGC ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखे तो उसे "इससे भी ज्यादा कड़ा जवाब" दिया जाएगा.

9:06 AM (14 घंटे पहले)

US-Iran War Live: ईरान के चार प्रांतों में अमेरिकी हमले

Posted by :- Nuruddin

ईरानी सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने कम से कम चार प्रांतों में सैन्य और व्यावसायिक ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं. बुशेहर, जास्क, सिरिक, बंदर अब्बास, कंगान, बंदर-ए-देयर और असालुयेह समेत कई शहरों में धमाकों की खबर है. बुशेहर का हमला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि वहां ईरान का एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र मौजूद है. वहीं जास्क में कम से कम 10 धमाकों की सूचना मिली है.

दक्षिण-पूर्वी ईरान के कोनारक और आसपास के इलाकों में भी विस्फोट हुए हैं. जास्क और सिरिक जैसे शहर होर्मुज स्ट्रेट की निगरानी के लिहाज से बेहद अहम माने जाते हैं. लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमलों का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है. वहीं तेहरान ने साफ कहा है कि अगर हमले जारी रहे तो अमेरिका को "और भी करारा जवाब" दिया जाएगा.

Advertisement
9:04 AM (14 घंटे पहले)

US-Iran War Live: बहरीन में एयर रेड सायरन बजे

Posted by :- Nuruddin

बहरीन के गृह मंत्रालय ने देशभर में एयर रेड सायरन बजने की पुष्टि की है. मंत्रालय ने लोगों से शांत रहने और तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में हाई अलर्ट जारी है.

9:04 AM (14 घंटे पहले)

US-Iran War: यूएई ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया

Posted by :- Nuruddin

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से आए मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में लगी हुई है. यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई दे रहे धमाकों की आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम की तरफ से मिसाइलों और ड्रोन को बीच रास्ते में नष्ट करने की वजह से हैं. फिलहाल हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

9:03 AM (14 घंटे पहले)

US-Iran War Live: कतर ने मिसाइल हमले को नाकाम करने का दावा किया

Posted by :- Nuruddin

कतर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी सशस्त्र सेनाओं ने देश को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल को बीच रास्ते में ही रोक दिया. मंत्रालय ने कहा कि मिसाइल हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया है. फिलहाल हमले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement
Advertisement