scorecardresearch
 

Homemade Perfume: भीनी-भीनी खुशबू से दिनभर महकेंगी आप! बस इन फूलों से घर पर बनाएं परफ्यूम, बचेंगे हजारों रुपए

Homemade Perfume: क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी मेहनत कर आप घर पर ही अपने लिए खास और ऑर्गेनिक परफ्यूम बना सकते हैं? इससे न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि आपकी स्किन भी सेफ रहेगी. आज इस खबर में हम आपको घर पर जैस्मिन और रोज परफ्यूम बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
महंगे परफ्यूम में क्यों पैसा बर्बाद करना! जब घर पर आसानी से बना सकते हैं परफ्यूम (Photo- Getty Image)
महंगे परफ्यूम में क्यों पैसा बर्बाद करना! जब घर पर आसानी से बना सकते हैं परफ्यूम (Photo- Getty Image)

Homemade Perfume: अच्छी खुशबू हर किसी को पसंद होती है, खासकर जब बात रोजाना इस्तेमाल होने वाले परफ्यूम की हो. वैसे तो मार्केट में आपको एक से बढ़कर एक शानदार और ब्रांडेड परफ्यूम मिल जाते हैं, लेकिन ज्यादातर या तो महंगे होते हैं या फिर उनमें केमिकल्स होते हैं. अच्छी बात यह है कि आप थोड़ी-सी मेहनत करके घर पर भी आसानी से परफ्यूम बना सकते हैं.

घर पर बना परफ्यूम न सिर्फ सेफ होता है,  बल्कि इसकी खुशबू भी हल्की, सुकून देने वाली और लंबे समय तक टिकने वाली होती है. आज इस खबर में हम आपको घर पर जैस्मिन और रोज परफ्यूम बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप बिना किसी झंझट के खुद तैयार कर सकते हैं.

1. जैस्मीन परफ्यूम

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

30 बूंदें जैस्मिन (चमेली) एसेंशियल ऑयल (मेन इंग्रीडिएंट है)

2 बड़े चम्मच वोडका (अल्कोहल तेल को घोलने और खुशबू फैलाने का काम करता है)

5 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल (जैस्मिन की खुशबू को और बढ़ाने के लिए)

5 बूंदें वैनिला एसेंशियल ऑयल (खुशबू को लंबे समय तक टिकाने के लिए)

1 बड़ा चम्मच डिस्टिल्ड वाटर 

1 ग्लास बोतल

चीज क्लॉथ 

1 स्प्रे बोतल

जैस्मीन परफ्यूम बनाने के लिए क्या करें?

  1. सबसे पहले ग्लास की बोतल लें और उसमें सारे एसेंशियल ऑयल के साथ वोडका मिलाकर अलग रख दें.
  2. इस मिक्सचर को बोतल में कम से कम 48 घंटों के लिए छोड़ दें, ताकि सभी चीजें अच्छी तरह सेट हो जाएं.
  3. अब इसमें धीरे-धीरे डिस्टिल्ड वाटर मिलाएं और हल्के हाथ से हिलाएं.
  4. इसके बाद बोतल को घर की किसी अंधेरी जगह पर करीब 1 महीने के लिए रख दें.
  5. एक महीने बाद इस मिश्रण को किसी साफ कपड़े या छन्नी से छान लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें.
  6. अब आपका जैस्मीन परफ्यूम तैयार है. इसे स्प्रे करें और दिनभर लॉन्ग-लास्टिंग खुशबू का आनंद लें.

2. रोज परफ्यूम

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

  1. 1 कप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां (लाल या देशी गुलाब सबसे अच्छे होते हैं)
  2. 10-12 ड्रॉप्स रोज एसेंशियल ऑयल (खुशबू बढ़ाने के लिए)
  3. 1/4 छोटा चम्मच फ्रेक्शन कोकोनट ऑयल (स्किन को मॉइस्चराइज रखने  के लिए)
  4. 2-3 बूंदें लैवेंडर या वैनिला एसेंशियल ऑयल (खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए)
  5. 1 कप डिस्टिल्ड वाटर
  6. 2 ड्रॉप्स डिफेंडर एसेंशियल ऑयल
  7. चीज क्लॉथ
  8. स्प्रे बोतल

रोज परफ्यूम बनाएं कैसे

  1. सबसे पहले एक जार में गुलाब की पंखुड़ियां और फ्रैक्शनैटेड कोकोनट ऑयल डालें.
  2. अब जार को ढककर 24 घंटे के लिए छोड़ दें.
  3. इसके बाद एक चम्मच से गुलाब की पंखुड़ियों को हल्का-सा मैश करें.
  4. अब इसमें बाकी सभी एसेंशियल ऑयल और डिस्टिल्ड वाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  5. इस मिश्रण को एक हफ्ते के लिए अलग रखें लेकिन रोज एक बार इसे जरूर मिक्स करें.
  6. एक हफ्ते बाद इस मिश्रण को  चीज क्लॉथ या साफ कपड़े से छान लें.
  7. तैयार लिक्विड को एक स्प्रे बोतल में डालकर अच्छी तरह शेक करें.
  8. अब आपका परफ्यूम तैयार है जिसे एक बार लगाने के बाद आपको लंबे समय तक भीनी-भीनी खुशबू मिलती रहेगी.

इन परफ्यूम को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर किसी भी तरह की एलर्जी हो तो इन्हें इस्तेमाल न करें. 

Advertisement

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement