सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे अफरा तफरी मच गई. घटना के वक्त गोदाम की पहली मंजिल पर एक श्रमिक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फंसा हुआ था. दमकल और पुलिस की टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.