Gujarati Lasaniya Bataka Puri Recipe: बारिश या शाम की चाय के साथ अगर आपको कुछ चटपटा, क्रिस्पी खाने का मन करने लगता है. मगर हर बार प्याज के पकौड़े और समोसा-ब्रेड खाने की इच्छा नहीं करती है. ऐसे में आप गुजराती डिशेज ट्राई कर सकते हैं, जिनका स्वाद काफी अलग होता है और उनको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है.
अगर आपको कुछ एकदम अलग खाने की क्रेविंग्स हो रही है, तो आप गुजराती स्टाइल लसणिया बटाका पुड़ी जरूर ट्राई करें. यह साधारण आलू की पकौड़ी से बिल्कुल अलग है. इसमें पतली आलू की स्लाइस के बीच मसालेदार लहसुन, मूंगफली और सेव भुजिया की स्टफिंग भरी जाती है. इसके बाद इसे बेसन के बैटर में डुबोकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई किया जाता है. तो चलिए जानते हैं घर पर बनाने की आसान रेसिपी.
लसणिया बटाका पुड़ी बनाने के लिए सामग्री
बैटर के लिए
लहसुनिया स्टफिंग के लिए
ऐसे बनाएं लसणिया बटाका पुड़ी
सबसे पहले तैयार करें बैटर: लसणिया बटाटा पुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और चावल का आटा डालें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चिली फ्लेक्स और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें.
इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूद और गाढ़ा बैटर तैयार करें. बैटर न तो बहुत पतला होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. ऐसा बैटर तैयार करें जो आलू की स्लाइस पर अच्छी तरह कोट हो जाए.
आलू को इस तरह काटें: अब आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद इन्हें पतली और लगभग एक जैसी स्लाइस में काटें. आलू की स्लाइस बहुत मोटी नहीं होनी चाहिए, वरना अंदर से अच्छी तरह पकने में परेशानी हो सकती है.
कटे हुए आलू को पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उनका अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए. इसके बाद इन्हें किसी साफ कपड़े या टिश्यू की मदद से अच्छी तरह सुखा लें. आलू पर ज्यादा पानी नहीं रहना चाहिए.
ऐसे तैयार करें लहसुनिया स्टफिंग: अब स्टफिंग बनाने के लिए मिक्सर जार में सेव भुजिया, भुनी हुई मूंगफली, तिल, भुना हुआ साबुत धनिया, नींबू का रस, लहसुन की कलियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें.
सभी चीजों को दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल महीन पेस्ट नहीं बनाना है. स्टफिंग थोड़ी दरदरी रहेगी तो आलू की पुड़ी का स्वाद और टेक्सचर ज्यादा अच्छा आएगा.
आलू की स्लाइस में भरें स्टफिंग: अब एक आलू की स्लाइस लें और उसके ऊपर तैयार की हुई लहसुनिया स्टफिंग फैलाएं. इसके ऊपर दूसरी आलू की स्लाइस रखें और हल्के हाथों से दबाएं.
इसी तरह सभी आलू की स्लाइस को स्टफ करके तैयार कर लें. ध्यान रखें कि स्टफिंग बहुत ज्यादा न भरें, वरना तलते समय वह बाहर निकल सकती है.
बैटर में कोट करके करें फ्राई: अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर मिडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब स्टफ किए हुए आलू को बेसन के बैटर में डुबोकर अच्छी तरह कोट करें.
अब इसे सावधानी से गर्म तेल में डालें. एक बार में कड़ाही में बहुत ज्यादा आलू न डालें, वरना तेल का तापमान कम हो सकता है और पुड़ी क्रिस्पी नहीं बनेगी.
आलू को मिडियम आंच पर पलट-पलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. जब इसका कलर गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे तेल से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें.
तैयार है क्रिस्पी लसणिया बटाका पुड़ी
आपकी स्वादिष्ट और कुरकुरी क्रिस्पी लसणिया बटाका पुड़ी तैयार है. इसे गरमागरम हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें. शाम की चाय के साथ यह क्रिस्पी स्नैक पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगा.
क्रिस्पी पुड़ी बनाने के लिए टिप्स