सहारनपुर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा-2026 के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. DJ की पेन ड्राइव पुलिस जांच के बाद ही चलेगी. 12 फीट से ऊंचे DJ, सड़क के पास शिविर और अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्रवाई होगी. नियमों के पालन के लिए निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था भी की गई है.