scorecardresearch
 

Tips to make custurd: न चीनी और न चाशनी, इस ट्रिक से बनाएं होटल वाला मीठा-मीठा कस्टर्ड, बच्चे भी खाएंगे मांग-मांगकर

Tips to make custurd: कस्टर्ड एक ऐसी डेजर्ट है जो ना केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. यहां हम आपको फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
कैसे बनाएं क्रीमी और मीठा कस्टर्ड (Photo: ITG)
कैसे बनाएं क्रीमी और मीठा कस्टर्ड (Photo: ITG)

Tips to make custurd: गर्मियों के मौसम में अगर कुछ मीठा और ठंडा खाने की बात हो तो फ्रूट कस्टर्ड का नाम सबसे पहले आता है. यह एक ऐसा सदाबहार डेजर्ट है जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं.गाढ़े और ठंडे दूध में ताजे फलों का क्रंच इसे स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन बना देता है.

पार्टी हो या कोई खास मौका, फ्रूट कस्टर्ड हर मैन्यू की जान होता है. यह न केवल दिखने में कलरफुल और आकर्षक है बल्कि विटामिन और कैल्शियम से भरपूर भी होता है. चीनी और तेल से भरपूर डेजर्ट की तुलना में फ्रूट कस्टर्ड लाइट, रिफ्रेशिंग और हेल्दी ऑप्शन होता है. यहां हम आपको इसे बिना चीनी के बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. आप कस्टर्ड को चीनी और बिना चीनी दोनों तरीके से बना सकते हैं.

फ्रूट कस्टर्ड की आसान रेसिपी 
फुल क्रीम दूध: 500 मिली (आधा लीटर)

कस्टर्ड पाउडर (वनिला फ्लेवर): 2 बड़े चम्मच

चीनी: 4-5 चम्मच (स्वादानुसार)

चीनी की जगह आप शहद यूज कर सकते हैं

ठंडा दूध: ¼ कप (कस्टर्ड घोलने के लिए)

कई तरह के फल: 1.5 कप (बारीक कटे हुए अंगूर, अनार, सेब, केला, आम)

ड्राई फ्रूट्स: थोड़े से बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता)

Advertisement

बनाने का तरीका

एक भारी तले के बर्तन में दूध गरम करने रखें और उसमें चीनी मिला दें.

एक छोटी कटोरी में एक चौथाई कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह घोलें. ध्यान रहे कि गांठें न पड़ें.

जब दूध उबलने लगे, तो आंच धीमी करें और कस्टर्ड के घोल को धीरे-धीरे दूध में डालते हुए लगातार चलाते रहें.

दूध को 3-5 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें.

कस्टर्ड ठंडा होने के बाद इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.

सर्व करने से ठीक पहले इसमें कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. फलों को पहले डालने से कस्टर्ड पतला हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement