शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर कोई एक जगह है जहां लोग बिना किसी फॉर्मैलिटी के सुकून से बैठ सकते हैं, तो वो है 'टपरी'. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर टपरी किसे कहते हैं? आसान भाषा में समझें तो टपरी का मतलब है एक छोटा सा ओपन एयर अड्डा जो किसी गुमटी या लकड़ी के ढांचे जैसा होता है. वहां पर न तो कोई भारी-भरकम बिल आता है और न ही बैठने की कोई पाबंदी. बस एक छोटी सी बेंच, अदरक वाली कड़क चाय का भभका और दोस्तों की महफिल, यही टपरी की असली पहचान है.
लेकिन क्या आप जानते हैं, चपरी वाली चाय के साथ यदि आप कुछ स्नैक्स खाते हैं तो आप चाय का मजा दोगुना कर सकते हैं. हालांकि ये कॉम्बिनेशन न्यूट्रिशन की दृष्टि से अनहेल्दी हैं लेकिन कभी-कभार आप इनका लुत्फ उठा सकते हैं.
चाय और बन-मस्का
चाय और बन-मस्का का कॉम्बिनेशन टपरी का सबसे पुराना और हिट जोड़ा है. मक्खन में डूबा हुआ नरम बन और उसके साथ गरमा-गरम चाय का स्वाद हर किसी को पसंद आता है. कई स्टडीज में भी यह माना गया है कि हल्का और कुरकुरा नाश्ता चाय के साथ मेटाबॉलिज्म के लिए बेहतर होता है. चाय के साथ कार्बोहाइड्रेट्स का सही चुनाव आपको तुरंत एनर्जी देता है.
चाय और कुरकुरे समोसे
टपरी की बात हो और समोसे का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. चाय का तीखापन और समोसे का खस्तापन एक परफेक्ट बैलेंस बनाता है. द स्प्रूस ईटस् के अनुसार, फ्राइड स्नैक्स के साथ चाय का कॉम्बिनेशन दुनिया भर में पसंद किया जाता है क्योंकि चाय के एंटीऑक्सीडेंट्स भारी स्नैक्स को पचाने में मदद करते हैं.
पकोड़े और चाय का तड़का
बारिश का मौसम हो या हल्की ठंड, टपरी के गर्मागर्म प्याज के पकोड़े और चाय बेस्ट पार्टनर होते हैं. पकोड़ों का क्रंच और अदरक वाली चाय का स्वाद इसे बेस्ट बनाता है.
टोस्ट और रस्क
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में टपरी पर खड़े होकर रस्क या टोस्ट डुबोकर खाना एक रिलैक्सिंग फील देता है. ये सिंपल और बेस्ट हैं.
मैगी का चटपटा स्वाद
अब ज्यादातर टपरियों पर मैगी भी मिलने लगी है. मसालेदार मैगी और उसके बाद एक कप कड़क चाय. यह आज की जनरेशन का सबसे फेवरेट 'कम्फर्ट फूड' है.