scorecardresearch
 

'कैमरे' जैसा घर, लेंस वाली खिड़कियां और फिल्म रोल वाली बालकनी... हर कोना खूबसूरत; कर्नाटक का 'Click' हाउस हुआ वायरल

30 साल से फोटोग्राफी के दीवाने कर्नाटक के एक शख्स ने अपना पूरा घर कैमरे की थीम पर बना दिया. 'Click' नाम के इस अनोखे घर में लेंस जैसी खिड़कियां, फिल्म रोल जैसी बालकनी, विंटेज कैमरों का कलेक्शन और फोटोग्राफी से प्रेरित शानदार डिजाइन देखने को मिलता है. इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर 16.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Advertisement
X
कर्नाटक में बना इस कैमरा जैसे दिखने वाले घर का नाम 'Click' है. (Photo: ITG)
कर्नाटक में बना इस कैमरा जैसे दिखने वाले घर का नाम 'Click' है. (Photo: ITG)

कहते हैं प्यार अगर शिद्दत से किया जाए तो हमेशा पूरा होता है. इतना ही नहीं अगर किसी को किसी चीज से सच्चा प्यार हो, तो वह उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना ही लेता है. ऐसा ही कुछ कर्नाटक में रहने वाले एक शख्स ने किया है. कैमरे से फोटो खींचने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन कर्नाटक में रहने वाले इस शख्स ने अपने फोटो खींचने के शौक को अपनी पहचान बना लिया है. कैमरे और फोटोग्राफी के अपने 30 साल पुराने जुनून को उन्होंने एक ऐसा रूप दिया है जो ना केवल उनके परिवार का, बल्कि पूरे कर्नाटक के लिए खास बन गया है.

दरअसल, कर्नाटक के इस शख्स ने अपना पूरा घर ही कैमरे जैसा बनवा डाला है. जी हां, 'क्लिक' नाम का ये अनोखा घर बाहर से कैमरे जैसा दिखता है, जबकि अंदर का हर कोना फोटोग्राफी की कहानी बयां करता है. इसकी हर दीवार, खिड़की, बालकनी और कमरा कैमरे और फोटोग्राफी की दुनिया की याद दिलाता है. कैमरे के लेंस जैसी खिड़कियां, फिल्म रोल जैसी बालकनी और विंटेज कैमरों का शानदार कलेक्शन... इस घर का हर हिस्सा लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस अनोखे घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे अब तक 1.62 करोड़ (1.62 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कैमरे जैसा दिखता है पूरा घर
हाल ही में डिजिटल क्रिएटर प्रियम सरस्वत ने इस अनोखे घर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जब वीडियो में इस घर की पहली झलक देखने को मिलती है, तो आप पहली ही नजर में ये किसी कैमरे जैसा लगता है. जी हां, बाहर से देखने पर घर बिल्कुल कैमरे जैसा नजर आता है. इसकी दीवारों को पेंट करने के लिए ग्रे, ब्लैक और वाइट कलर का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही 'निकॉन' (Nikon) और 'कैनॉन' (Canon) जैसे मशहूर कैमरा ब्रांड्स के नाम भी घर के बाहर लिखे नजर आ रहे हैं.

कैमरा जैसा दिखने वाला घर.

घर के हर कोने में दिखती है फोटोग्राफी की झलक 
घर के अंदर कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे आप किसी फोटोग्राफी म्यूजियम में आ गए हों. यहां कई पुराने और विंटेज कैमरों का शानदार कलेक्शन रखा गया है. रसोई की गोल खिड़की कैमरे के लेंस जैसी बनाई गई हैं. बालकनी की रेलिंग पुराने फिल्म रोल की तरह डिजाइन की गई हैं. घर के बाहर SD कार्ड की शेप लगाई गई है, जो मॉडर्न कैमरों की याद दिलाती है. घर की सीढ़ियों को भी खास अंदाज में सजाया गया है. इस पर फोटोग्राफी से जुड़े कई मोटिवेशनल कोट्स लिखे गए हैं. ये कोट्स घर की थीम को और भी खास बना देते हैं.

बेटों के नाम भी रखे Canon, Nikon और Epson
कार्नाटक में रहने वाले इस शख्स का फोटोग्राफी के प्रति प्यार सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने अपने तीन बेटों के नाम भी मशहूर कैमरा ब्रांड्स Canon, Nikon और Epson के नाम पर रखे हैं.

Advertisement
कैमरा जैसा दिखने वाला घर.

हर कमरे में दिखती है अलग क्रिएटिविटी
घर का हर कमरा अलग अंदाज में डिजाइन किया गया है. बच्चों के कमरे में फ्लैश जैसी खिड़की बनाई गई है. गेस्ट रूम की छत कैमरे के सेटिंग डायल और गूगल फोटोज से प्रेरित ज्योमैट्रिक पैटर्न में तैयार किया गया है. छत को बाहर से देखने पर वो फोटोग्राफिक फिल्म स्ट्रिप जैसी दिखाई देती है.

कैमरा जैसा दिखने वाला घर.


सपना पूरा करना नहीं था आसान
इतना अलग और अनोखा घर बनाना आसान नहीं था. घर के मालिक ने बताया कि कई इंजीनियरों ने इस डिजाइन पर काम करने से मना कर दिया था क्योंकि ये काफी मुश्किल था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अपने जीजा के साथ मिलकर उन्होंने खुद घर की पूरी प्लानिंग की और धीरे-धीरे अपने सपनों का ये अनोखा घर तैयार किया.

सोशल मीडिया पर छाया 'Click' हाउस
इस अनोखे कैमरा-थीम वाले घर का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अब तक इसे 1.62 करोड़ (16.2 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस शख्स की क्रिएटिविटी और फोटोग्राफी के प्रति उनके जुनून की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement