scorecardresearch
 

भिंडी की सब्जी का लिसलिसापन मिनटों में होगा गायब, आजमाएं ये छोटी सी ट्रिक; हर बार बनेगी खिली-खिली

क्या आपकी भिंडी भी बनाते समय चिपचिपी और लिसलिसी हो जाती है? इस समस्या को दूर करने के लिए आप एक आसान ट्रिक अपना सकते हैं. इस आर्टिकल में जानें भिंडी का चिपचिपापन दूर करने, उसे क्रिस्पी और खिली-खिली बनाने की सबसे बेस्ट तरीका क्या है.

Advertisement
X
भिंडी में आखिर में नमक डालना चाहिए. (PHOTO:AI)
भिंडी में आखिर में नमक डालना चाहिए. (PHOTO:AI)

How to Prevent Sticky Bhindi: गर्मियों में भिंडी की सब्जी अक्सर बनाई जाती है और यह ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. परांठा हो या दाल-चावल, इसके साथ सूखी मसालेदार भिंडी का कॉम्बिनेशन लाजवाब लगता है. लेकिन कई बार लोगों की यह समस्या होती है कि भिंडी बनाते समय वह आपस में चिपकने लगती है और उसका लिसलिसापन  पूरी सब्जी का टेस्ट और लुक दोनों खराब कर देता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है.

अगर आप भी भिंडी के चिपचिपा होने से परेशान होते हैं तो इस आर्टिकल में आपको ऐसी आसान और जादुई ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी भिंडी कभी चिपचिपी नहीं बनेगी और एकदम खिली-खिली तैयार होगी.

चिपचिपेपन को दूर करेगी ये आसान ट्रिक

भिंडी की सब्जी का लिसलिसापन दूर करने आसान तरीका नींबू का रस है, क्योंकि नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड भिंडी के चिपचिपे जूस को तुरंत खत्म करने का काम करता है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

जब आप कड़ाही में तेल गर्म करके भिंडी डालें, तो उसे तेज या मीडियम आंच पर दो से तीन मिनट के लिए बिना ढके भूनें. इसके बाद, सब्जी में आधा छोटा चम्मच नींबू का रस निचोड़ दें. अगर नींबू नहीं है, तो आप नींबू के रस की जगह आधा चम्मच अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं. नींबू का रस डालने से भिंडी का रंग भी एकदम हरा बना रहता है और वह दिखने में बहुत फ्रेश लगती है. 

Advertisement

भिंडी बनाने के कुछ और जरूरी हैक्स

सिर्फ नींबू ही नहीं, भिंडी बनाते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. क्योंकि भिंडी की सब्जी को बनाते समय थोड़ी-सी गलती से सब्जी का स्वाद खराब हो सकता है.

पूरी तरह सुखाना है जरूरी: भिंडी को धोने के तुरंत बाद कभी न काटें. धोने के बाद इसे सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें या थोड़ी देर पंखे की हवा में सुखा लें. क्योंकि काटने से पहले भिंडी का बिल्कुल सूखा होना जरूरी है.

शुरुआत में न डालें नमक: नमक डालने से भिंडी तुरंत पानी छोड़ने लगती है, जिससे वह ज्यादा चिपचिपी हो जाती है. इसलिए नमक हमेशा सब्जी के 80 प्रतिशत पक जाने के बाद ही डालें.

ढकने की गलती न करें: भिंडी को शुरुआत में कभी भी ढककर न पकाएं. ढकने से जो भाप बनती है, उसका पानी वापस सब्जी में जाता है, जिससे भिंडी लिसलिसी हो जाती है. इसे हमेशा खुला ही पकाएं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement