scorecardresearch
 

Jhalmuri Recipe: झालमुड़ी में मिलाएं ये 3 सीक्रेट मसाले! घर पर ही मिलेगा स्ट्रीट स्टाइल वाला स्वाद

शाम की हल्की भूख हो या चटपटा खाने का मन, झालमुड़ी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन कई बार घर पर वह 'ठेले वाला' स्वाद नहीं मिल पाता. अब घर पर कैसे कुछ मसालों को जोड़कर स्ट्रीट झालमुड़ी बना सकते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने बंगाल में चुनावी रैली में झालमुड़ी (झालमुरी) खाई थी. (Photo: ITG)
पीएम मोदी ने बंगाल में चुनावी रैली में झालमुड़ी (झालमुरी) खाई थी. (Photo: ITG)

Street style jhalmuri recipe secret masala: पश्चिम बंगाल की रैली में पीएम मोदी का झालमुड़ी खाते हुए वीडियो क्या वायरल हुआ, यह देश भर में ट्रेंड बन गया. बंगाल की गलियों से मशहूर हुई झालमुड़ी आज पूरे देश में स्ट्रीट फूड लवर्स की पहली पसंद है. अक्सर हम घर पर मुरमुरे (लाई) के साथ नमकीन और प्याज डालकर इसे बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो खास खुशबू और तीखापन गायब रहता है जो सड़क किनारे मिलने वाली झालमुड़ी में होता है. झालमुड़ी का असली राज उसके मसालों और तेल के खास मिश्रण में छिपा होता है. तो आइए आज हम आपको वो सीक्रेट मसाले बताते हैं जो आपको वही प्रोफेशनल स्ट्रीट स्टाइल स्वाद देंगे. 

भुना जीरा और धनिया पाउडर

झालमुड़ी में सबसे पहली और जरूरी चीज है भुना जीरा और धनिया पाउडर. इसके लिए साबुत जीरा, सूखा धनिया और सूखी लाल मिर्च को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. जब आप इस ताजे भुने मसाले को मुरमुरे में मिलाते हैं, तो इसकी सोंधी खुशबू पूरे घर में महक उठती है. यह मसाला झालमुड़ी को देसी टच देता है.

शाम को कुछ तीखा और चटपटा खाने का है मन? बंगाली स्टाइल में घर पर बनाएं झालमुड़ी (Photo- Adobe Stock)

काला नमक और अमचूर का कॉम्बिनेशन

सिर्फ सफेद नमक से वह बात नहीं बनती. स्ट्रीट वेंडर हमेशा काले नमक और अमचूर पाउडर के मिश्रण का इस्तेमाल करते हैं. काला नमक न केवल पाचन में मदद करता है बल्कि स्वाद को भी उभारता है. इसके साथ थोड़ा सा चाट मसाला और अमचूर पाउडर मिलाने से वह चटपटापन आता है जो नींबू के रस के साथ मिलकर मुंह में स्वाद बढ़ा देता है.

Advertisement

सरसों का तेल और अचार का मसाला

कोलकाता स्टाइल झालमुड़ी की जान है कच्चा सरसों तेल. लेकिन सीक्रेट टिप यह है कि आप सादे सरसों तेल की जगह आम के अचार का तेल और उसका थोड़ा सा मसाला इस्तेमाल करें. अचार के तेल में मौजूद मसालों का अर्क जब मुरमुरे पर चढ़ता है, तो वही तीखा और झन्नाटेदार स्वाद मिलता है जिसके लिए लोग लाइन लगाते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement