घरों में नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं. क्या आप भी उन्हीं में शामिल हैं? अगर हां, तो आप अपना एक सस्ता ब्यूटी प्रोडक्ट बर्बाद कर रहे हैं. जी हां, नींबू के छिलके आपकी स्किन की बहुत सी परेशानियों को दूर करने के काम आ सकते हैं.
नींबू का छिलका आपकी स्किन की सफाई और डेड स्किन हटाने में मदद कर सकता है. अगर कोहनी, घुटने या पैरों का कालापन आपको परेशान करता है और महंगी क्रीम या पार्लर ट्रीटमेंट के बाद भी खास फर्क नहीं दिख रहा, तो ये आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है. नींबू के छिलके में मौजूद पोषक तत्व स्किन को साफ और फ्रेश दिखाने में मदद करते हैं.
क्यों फायदेमंद है नींबू का छिलका?
नींबू के छिलके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये डेड स्किन हटाने और स्किन को साफ रखने में मदद कर सकते हैं. अपने रेगुलर स्किन केयर रूटीन के साथ इनका इस्तेमाल करके कोहनी, घुटनों और पैरों की रूखी व बेजान स्किन को हटाने में मदद मिल सकती है. ये चेहरे पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन पैच टेस्ट करना जरूरी है.
ऐसे तैयार करें आसान स्क्रब
नींबू के छिलकों से घरेलू स्क्रब बनाने के लिए आपको चाहिए:
नींबू के छिलके के अंदर चीनी और बेकिंग सोडा डाल दें. अब इसी छिलके को सीधे उस जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें, जहां कालापन, दाग-धब्बे या डेड स्किन ज्यादा हो.
इस्तेमाल करने का सही तरीका
नींबू के छिलकों के स्क्रब से करीब 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद मिश्रण को 30 मिनट तक लगा रहने दें. समय हो तो इसे लगभग 1 घंटे तक भी छोड़ सकते हैं. आखिर में सादे पानी से धो लें. इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करना काफी माना जाता है.
इससे कैसे मिल सकता है फायदा?
नींबू का छिलका स्किन को साफ करने में मदद करता है. चीनी एक नेचुरल स्क्रब की तरह डेड स्किन हटाती है, जबकि बेकिंग सोडा जमी हुई गंदगी साफ करने में मददगार माना जाता है. तीनों चीजों का मिश्रण स्किन को मुलायम और साफ दिखाने में मदद कर सकता है.
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
ये घरेलू उपाय हर व्यक्ति पर एक जैसा रिजल्ट नहीं देता है. अगर समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो स्किन एक्सपर्टस से सलाह लेना बेहतर रहेगा.