scorecardresearch
 

Atlee-Priya Daughter Name: 'जवान' के डायरेक्टर ने बेटी को दिया खूबसूरत 'जापानी' नाम, खास है मतलब; आप भी बच्चों के लिए चुनें ये ट्रेंडिंग Japanese Name

Atlee-Priya Daughter Name Miyou: फिल्म 'जवान' के मशहूर डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने अपनी न्यूबॉर्न बेटी का बेहद खूबसूरत और यूनिक जापानी नाम 'मियू' रखा है. इस प्यारे नाम का मतलब बहुत ही खास है. आप भी अपने बच्चों के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी जापानी नाम चुन सकते हैं.

Advertisement
X
एटली ने बेटी को मियू नाम दिया है, जिसका मतलब खूबसूरती, सौम्यता और प्यार से जुड़ा है.  (Photo: ITG)
एटली ने बेटी को मियू नाम दिया है, जिसका मतलब खूबसूरती, सौम्यता और प्यार से जुड़ा है.  (Photo: ITG)

Atlee-Priya Daughter Name Miyou: साल 2023 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' बनाकर भारतीय सिनेमाग पर धूम मचाने वाले मशहूर डायरेक्टर एटली इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली 20 अप्रैल 2026 को दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ था. अब बेटी के जन्म के करीब एक महीने बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली का नाम रिवील किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

एटली और प्रिया ने अपनी लाडली बेटी को बेहद खूबसूरत जापानी नाम दिया, जिसका मतलब बहुत खास है. एटली और प्रिया ने अपनी बेटी का नाम मियू (Miyou) रखा है. कपल ने नाम रिवील करने के लिए इंस्टाग्राम पर क्यूट पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है. अब ये नाम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इन दिनों जापानी नाम बहुत ट्रेंड में हैं. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए नाम तलाश रहे हैं तो आप भी उन्हें जापानी नाम दे सकते हैं. चलिए जानते हैं कुछ यूनिक जापानी नामों के बारे में, जिनका मतलब भी बहुत खास होता है.

मियू का क्या है मतलब?
एटली और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपनी नन्ही बेटी का हाथ थामे नजर आए. पोस्ट में लिखा था,
हमारे दिल को अब नया घर मिल गया है- मियू.' कपल ने कैप्शन में बताया कि मियू नाम का मतलब खूबसूरती, सौम्यता और प्यार से जुड़ा है.  

विस्डम लाइब्रेरी के अनुसार, मियू भारतीय या संस्कृत नाम नहीं है, बल्कि इसका कनेक्शन जापानी भाषा से माना जाता है.

Advertisement

Mi का अर्थ होता है- खूबसूरत यानी सुंदर होता है.
You का अर्थ होता है- कोमल, श्रेष्ठ या खास होता है.

इसी वजह से ये नाम बहुत पॉजिटिव और एलिगेंट माना जा रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Atlee Kumar (@atlee47)


अपनी बेटी को दें ये जापानी नाम
अगर आप भी अपनी बेटी के लिए यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये जापानी नाम आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. 

नाम मतलब
आइको (Aiko) प्यार करने वाली बच्ची
हाना (Hana) फूल
एमी (Emi) खूबसूरत मुस्कान
यूना (Yuna) दयालु और सौम्य
सकुरा (Sakura) चेरी ब्लॉसम फूल
रिन (Rin) गरिमा और शालीनता
हीना (Hina) सूरज की रोशनी
मियू (Miyu) सुंदर और कोमल
अकीरा (Akira) चमकदार और बुद्धिमान
नाओमी (Naomi) ईमानदार और खूबसूरत

अपने बेटों को दें ये जापानी नाम:

नाम मतलब
हारुतो (Haruto) सूरज की रोशनी
रेन (Ren)
कमल या प्यार
युकी (Yuki) खुशी और सौभाग्य
केंजी (Kenji) बुद्धिमान दूसरा बेटा
रिकु (Riku) धरती और आकाश
सोता (Sota) मजबूत और स्वस्थ
हीरो (Hiro) उदार और विशाल दिल वाला
ताकुमी (Takumi) कुशल और प्रतिभाशाली
दाइकी (Daiki) महान चमक
इत्सुकी (Itsuki) मजबूत पेड़

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement