scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

बालों का झड़ना होगा कम, तेजी से होगी हेयर ग्रोथ! खाना शुरू कर दें ये 5 सीड्स

Superseeds for Hair
  • 1/8

आज के दौर में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और स्ट्रेस की वजह से बालों की जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं. किसी के बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो किसी को डैंड्रफ की समस्या है, वहीं कुछ लोग रूखे-बेजान बालों से परेशान हैं. लोग इन समस्याओं को कम करने के लिए तरह-तरह के शैम्पू और कंडिशनर का इस्तेमाल करते हैं या पार्लर में महंगे ट्रिटमेंट करवाते हैं.

(Photo- Adobe Stock)
 

 

Seeds for hair growth
  • 2/8

लेकिन क्या आप जानते हैं आपके किचन में मौजूद छोटे-छोटे सीड्स बालों की इन समस्याओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं. अगर इन्हें सही तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो बालों सो जुड़ीं समस्याएं कम होती है और बाल शाइनी और हेल्दी नजर आते हैं. 

(Photo- Adobe Stock)
 

Chia Seeds
  • 3/8

चिया सीड्स 

चिया सीड्स प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं. ये स्कैल्प को हाइड्रेट रखते हैं, जिससे ड्राईनेस और डैंड्रफ कम होता है. साथ ही ये बालों की ग्रोथ में भी मदद करते हैं. 

(Photo- Pixabay)
 

Advertisement
Flax Seeds
  • 4/8

अलसी के बीज (फ्लैक्स सीड्स)

अलसी में विटामिन E और B कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं जो बालों को टूटने से बचाते हैं. ये बालों को मजबूत बनाते हैं और अगर बाल हार्मोनल कारणों से झड़ रहे हैं तो उसमें भी मदद करते हैं. 

(Photo- Pixabay)
 

Pumpkin Seeds
  • 5/8

कद्दू के बीज (पंपकिन सीड्स)

कद्दू के बीज में जिंक और आयरन होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं. ये बालों का झड़ना कम करते हैं और नई ग्रोथ में मदद करते हैं. 

(Photo- Pixabay)

sunflower seeds
  • 6/8

सूरजमुखी के बीज (सनफ्लावर सीड्स)

ये बीज विटामिन E से भरपूर होते हैं, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं, साथ ही समय से पहले सफेद होने की समस्या भी कम होती है. 

(Photo- Pixabay)

black sesame
  • 7/8

काले तिल 

काले तिल बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. ये बालों को काला बनाए रखने में मदद करते हैं और झड़ने की समस्या को भी कम करते हैं.

(Photo- Pixabay)

Hair Growth Tips
  • 8/8

तो अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. ये सस्ते, आसानी से मिलने वाले और बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट के साथ इन सीड्स का सेवन करने से बाल मजबूत, घने और चमकदार बन सकते हैं.

 (Photo- Pixabay)

Advertisement
Advertisement