scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

'हरा नारियल' लेकर विजय की तरफ आई थीं दुल्हन रश्मिका, क्या है तेलुगु शादी की ये रस्म

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Viral Wedding Photoshoot
  • 1/8

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की 'वेडिंग फोटोज' सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस शादी में निभाई गई पारंपरिक तेलुगू रस्में और दोनों का शाही लुक बिल्कुल रॉयल शादी जैसा लग रहा है. शादी में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं और सभी उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)
 

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Viral Wedding Photoshoot
  • 2/8

शादी की विभिन्न रश्मों के बीच एक फोटो में रश्मिका हाथ में नारियल लेकर विजय की ओर आ रहे हैं. अब इस फोटो को देखकर हर कोई सोच कहा है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया. दरअसल, तेलुगु परंपराओं में रची-बसी इन तस्वीरों में हर छोटी चीज का एक गहरा सांस्कृतिक अर्थ होता है, उसी तरह इस फोटो का भी है.

तो आखिर क्या है उस हरे नारियल की कहानी और क्यों रश्मिका इसे लेकर विजय के पास पहुंचीं? इस बारे में जानते हैं.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)
 

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Viral Wedding Photoshoot
  • 3/8

नारियल के साथ रश्मिका की एंट्री

वायरल तस्वीरों में रश्मिका को हाथों में एक हरा नारियल लिए हुए विजय की ओर बढ़ते देखा जा सकता है. यह तेलुगू शादियों की एक बेहद महत्वपूर्ण रस्म का हिस्सा है. दुल्हन के लिबास में रश्मिका की मुस्कान और उनके हाथों में सजा यह नारियल एक नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)

Advertisement
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Viral Wedding Photoshoot
  • 4/8

नारियल वाली रस्म को क्या कहते हैं?

तेलुगू परंपरा में दुल्हन का हाथ में नारियल लेकर आना 'एदुरुकोल्लू' (Edurukollu) या स्वागत की रस्म से जुड़ा है. इसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे का स्वागत करता है. नारियल को दक्षिण भारत में अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है. यह रस्म दूल्हे और दुल्हन के परिवारों के बीच मधुर संबंधों और सम्मान की शुरुआत को दर्शाती है.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)
 

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Viral Wedding Photoshoot
  • 5/8

नारियल पवित्रता का प्रतीक

हिंदू धर्म और खासकर दक्षिण भारतीय शादियों में नारियल को 'श्रीफल' कहा जाता है. रश्मिका का नारियल लेकर विजय के पास जाना यह दर्शाता है कि दुल्हन अपने साथ सुख, समृद्धि और पूर्णता लेकर आ रही है. इस रस्म के दौरान हंसी-मजाक भी होता है जो शादी के माहौल को हल्का-फुल्का रखता है.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)

RashmikaMandanna
  • 6/8

रश्मिका की सिंदूरी साड़ी

रश्मिका ने इस खास मौके के लिए एक शानदार सिंदूरी सिल्क साड़ी पहनी है. साड़ी का बॉर्डर काफी चौड़ा है जिस पर बारीक ज़री का काम किया गया है. यह लुक एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन की गरिमा को बखूबी पेश करता है. यह रंग रश्मिका की स्किन टोन पर काफी निखर रहा है.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)
 

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Viral Wedding Photoshoot
  • 7/8

टेंपल ज्वेलरी में शाही लुक

दुल्हन के लुक को पूरा करने के लिए श्री ज्वेलर्स की भारी टेंपल ज्वेलरी का इस्तेमाल किया गया है. रश्मिका ने माथे पर पारंपरिक गोल्ड पट्टी (माथा पट्टी), लेयर्ड गोल्ड हार और एक शानदार कमरबंद पहना है. उनके गहनों पर की गई नक्काशी दक्षिण भारतीय कला और विरासत की झलक पेश करती है.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)

 

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Viral Wedding Photoshoot
  • 8/8

विजय का धोती और अंगवस्त्रम लुक

विजय देवरकोंडा भी एक आदर्श तेलुगू दूल्हे के अवतार में दिखे. उन्होंने सफेद रेशमी धोती के साथ लाल रंग का अंगवस्त्रम कैरी किया है. उनके अंगवस्त्रम का बॉर्डर रश्मिका की साड़ी से मैच करता है. विजय की सेट दाढ़ी और पीछे बंधे बाल उनके लुक को एक मैच्योर और रॉयल टच दे रहे हैं.

(Photo: Instagram/RashmikaMandanna)
 

Advertisement
Advertisement