scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल न्यूज़

Divyanka Tripathi-Vivek के हुए Twins, इन टीवी स्टार्स के भी हैं जुड़वां बच्चे, रखे हैं बड़े यूनिक नाम, जानें मतलब

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Photo: Instagram/@DivyankaTripathi)
  • 1/11

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. 41 साल की उम्र में दिव्यांका जुड़वां बेटों की मां बनी हैं. कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा कि भगवान ने उन्हें डबल खुशी दी है.

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Photo: Instagram/@DivyankaTripathi)
  • 2/11

दिव्यांका और विवेक ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें दो छोटे-छोटे बच्चे ब्लू कलर के कपड़े पहने दिख रहे हैं. उन्होंने अपने बेटों को प्यार से करण-अर्जुन कहा, जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया (Photo: Instagram/@DivyankaTripathi)
  • 3/11

दिव्यांका और विवेक से पहले भी टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है. खास बात ये है कि इन सितारों ने अपने बच्चों के बेहद प्यारे और यूनिक नाम रखे हैं, जिनके मतलब भी काफी खास हैं. आइए जानते हैं कौन से सेलेब्स ट्विन्स के पेरेंट्स बने हैं और उनके बच्चों के नामों का मतलब क्या है.

Advertisement
श्रद्धा आर्या और राहुल नागल बच्चों के साथ (Photo: Instagram/@sarya)
  • 4/11

श्रद्धा आर्या और राहुल नागल

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और उनके पति राहुल नागल भी जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स हैं. उनके घर एक बेटा और एक बेटी का जन्म हुआ था. श्रद्धा ने अपनी बेटी को सिया और बेटे को शौर्य नाम दिया, जिनका मतलब बहुत खास है. 'सिया' माता सीता का दूसरा नाम है, जो पवित्रता और स्नेह का प्रतीक है, वहीं शौर्य का अर्थ बहादुरी और वीरता होता है.

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला बेटियों के साथ (Photo: Instagram/@rubinadilaik)
  • 5/11

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के घर साल 2023 में जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ था. उन्होंने अपनी बेटियों को जीवा और एधा नाम दिया था. जीवा का मतलब जीवन, ऊर्जा और जीवंतता होता है, वहीं एधा समृद्धि और खुशी से जुड़ा नाम है.

पंखुड़ी अवस्थी अपने बच्चों के साथ (Photo: Instagram/@pankhuri313)
  • 6/11

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं. दोनों साल 2023 में ट्विन्स के पेरेंट्स बने थे. उनके घर बेटी राध्या और बेटे रदित्य का जन्म हुआ था. राध्या का मतलब पूजा के योग्य या देवी स्वरूपी होता है, वहीं रदित्य का अर्थ सुर्य की तरह तेजस्वी और चमकदार होता है.

सारा खान और अरफीन खान अपनी बेटियों के साथ
  • 7/11

सारा खान और अरफीन खान

‘बिग बॉस’ फेम सारा खान और उनके पति अरफीन खान की जिंदगी भी ट्विन बेटियों के आने से खुशियों से भर गई थी. उन्होंने अपनी बेटियों को आइजाह और महनूर नाम दिया था. आइजाह का मतलब सम्मानित और ताकतवर होता है, वहीं महनूर का मतलब चांद जैसी रोशनी और खूबसरती का प्रतीक है.

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू बेटियों के साथ
  • 8/11

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू

अपने किरदारों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू टीवी के सबसे फन-लविंग पेरेंट्स में से एक माने जाते हैं. दोनों की तीन बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटियां ट्विन्स हैं. उन्होंने अपनी बेटियों को बेला और वियना नाम दिया था. बेला का मतलब सुंदर और प्यारी होता है, जबकि वियना शाही और ग्रेसफुल व्यक्तित्व का प्रतीक है.

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान अपने बच्चों के साथ
  • 9/11

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान

टीवी की मशहूर और पसंदीदा जोड़ी हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान भी जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं. कपल के बेटे का नाम नेवान है, जिसका मतलब पवित्र आत्मा और शांति होता है. वहीं उनकी बेटी का नाम कात्या है, जिसका अर्थ पवित्र और निष्कलंक माना जाता है.

Advertisement
कश्मीरा शाह अपने बेटों के साथ
  • 10/11

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह साल 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे. कपल ने अपने बेटों के नाम रायान और कृषांग रखे. रायान नाम का मतलब स्वर्ग का द्वार और शाही व्यक्तित्व होता है, जबकि कृषांग का अर्थ भगवान कृष्ण का अंश माना जाता है. दोनों नाम बेहद यूनिक और खूबसूरत हैं.

सौरभ राज जैन और ऋद्धिमा अपने बच्चों के साथ
  • 11/11

सौरभ राज जैन और ऋद्धिमा  

टीवी शो ‘महाभारत’ में कृष्ण बनकर पहचान बनाने वाले अभिनेता सौरभ राज जैन और उनकी पत्नी रिद्धिमा जैन भी जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं. कपल ने अपनी बेटी का नाम हृषिका और बेटे का नाम हृषिव रखा है. हृषिका नाम खुशी और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है, जबकि हृषिव का अर्थ बुद्धिमान और तेजस्वी व्यक्तित्व होता है

Advertisement
Advertisement