scorecardresearch
 

Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ नया और अलग! ट्राई करें पनीर चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा दिल

Paneer Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाएं होंगे लेकिन क्या आपने कभी पनीर चीला ट्राई किया है. अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको पनीर चीला बनाने की आसान और टेस्टी रेसिपी बताएंगे, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी.

Advertisement
X
नाश्ते में चाहिए कुछ हेल्दी और टेस्टी! मिनटों में बनाएं पनीर चीला (Photo- Getty Image)
नाश्ते में चाहिए कुछ हेल्दी और टेस्टी! मिनटों में बनाएं पनीर चीला (Photo- Getty Image)

Paneer Chilla Recipe: अगर आप रोज-रोज एक तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो तो पनीर चीला जरूर बनाएं. पनीर चीला प्रोटीन से भरपूर होता है. यह शरीर को एनर्जी देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सारी चीजें आसानी से घर पर मिल जाती हैं. सुबह की जल्दबाजी हो या बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना हो, पनीर चीला हर मौके के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं कि पनीर चीला बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप बेसन
1 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 प्याज, कटा हुआ
1/2 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
1 टमाटर
2 हरी मिर्च
1 चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 कप धनिया पत्ती
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
नमक स्वादनुसार
1 कप पानी
तेल (सेकने के लिए) 

पनीर चीला बनाएं कैसे

  1. एक कटोरे में बेसन लें. इसमें नमक, काली मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अजवाइन और हरा धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का चिकना घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
  3. अलग बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें. इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें.
  4. अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं.
  5. तवे पर बेसन का घोल डालकर गोल आकार में फैला दें.
  6. चीले को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें.
  7. इसके बाद चीले के ऊपर तैयार पनीर की स्टफिंग डालें और हल्के हाथ से दबाकर थोड़ी देर तक सेंके.
  8. आपका टेस्टी पनीर चीला तैयार है जिसे आप मोड़कर चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement