scorecardresearch
 

High Protein Vegetarian Salad Recipe: प्रोटीन का पावरहाउस है पनीर और हरे चने का बना सलाद, बस जान लें बनाने का सही तरीका

High Protein Vegetarian Salad Recipe: सलाद को आमतौर पर सबसे हेल्दी फूड्स में गिना जाता है. इसमें कई तरह की चीजें मिलाई जा सकती हैं. ज्यादातर सलाद में सब्जियां ज्यादा होती हैं, इसलिए इनमें फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं. आज इस खबर में प्रोटीन से भरपूर सलाद बनाना बताएंगे.

Advertisement
X
रहना है हेल्दी और फिट! डाइट में शामिल करें पनीर और हरे चने का बना सलाद, बनाना है आसान (Photo- ITG)
रहना है हेल्दी और फिट! डाइट में शामिल करें पनीर और हरे चने का बना सलाद, बनाना है आसान (Photo- ITG)

High Protein Vegetarian Salad Recipe: अगर आप हेल्दी और हल्का खाना पसंद करते हैं तो सलाद आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. खास बात यह है कि सलाद सिर्फ सब्जियों से ही नहीं, बल्कि प्रोटीन से भरपूर चीजों के साथ भी बनाया जा सकता है. ऐसा ही एक टेस्टी और पौष्टिक ऑप्शन है पनीर और हरे चने का सलाद. यह सलाद टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देता है. इसे बेहद कम समय में बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं पनीर और हरे चने का यह हेल्दी सलाद कैसे बनाया जाता है.

2 लोगों के लिए इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1/2 कप लो-फैट पनीर के टुकड़े

3/4 कप भिगोकर उबाले हुए हरे चने

1/3 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज (सफेद और हरा हिस्सा)

1/4 कप बारीक कटे टमाटर

1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च

ड्रेसिंग के लिए

2 बड़े चम्मच नींबू का रस

 नमक स्वादानुसार

1/2 छोटा चम्मच काला नमक

1/2 छोटा चम्मच भुना और दरदरा कुटा जीरा

ताजी कुटी हुई काली मिर्च स्वादानुसार 

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया (सजाने के लिए)

पनीर और हरे चने का सलाद बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक बाउल में सलाद की सभी चीजें डाल लें. 
  2. अब इसमें नींबू का रस डालकर हल्के हाथ से अच्छी तरह मिला लें.
  3. इसके बाद सलाद को कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
  4. ठंडा होने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

इस तरह पनीर और हरे चने से बना यह सलाद स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पेट को भी देर तक भरा रखने में मदद करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement