Neena Gupta Rotizza Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर में रोज बनाई जाती है. लेकिन कई बार रोज-रोज एक जैसी रोटी खाने का मन नहीं करता और कुछ अलग खाने का मन करता है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता के बताए रोटी से बनी खास डिश 'रोटीज्जा' बनाना बताएंगे. ताजी रोटी से बना यह पिज्जा न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि हेल्दी भी है.
जहां ज्यादातर पिज्जा मैदा से बनता है, वहीं यह रोटीज्जा सॉफ्ट रोटी, पनीर और ढेर सारी सब्जियों से तैयार किया जाता है. इसे आप बच्चों के टिफिन या शाम के नाश्ते के लिए आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं नीना गुप्ता की स्टाइल में रोटी पिज्जा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
ताजा बनी हुई रोटी
मक्खन स्वादानुसार
उबला हुआ आलू (मैश किया हुआ)
1-2 चम्मच टमाटर की चटनी या कैचअप
बारीक कटी प्याज
बारीक कटी शिमला मिर्च
कटे हुए टमाटर
घर का बना सॉफ्ट पनीर
पिज्जा मसाला
काली मिर्च पाउडर
चिलगोजा (पाइन नट्स) थोड़ी सी मात्रा
चिली फ्लेक्स स्वादानुसार