Nagori Halwa-Poori Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जिसमें एक तरफ घी में सिके कुरकुरे और छोटे-छोटे पूड़ी के टुकड़े हों और दूसरी तरफ गरमा-गरम मीठा हलवा, तो दिन की शुरुआत ही मजेदार हो जाती है. दिल्ली की गलियों में मिलने वाला नागौरी हलवा-पूरी कुछ ऐसा ही देसी कॉम्बिनेशन है. खासतौर पर पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक की फूड गलियों में इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है.
अब तक अगर आपने नागौरी हलवा-पूरी सिर्फ बाहर खाई है, तो इस बार इसे घर पर भी ट्राई किया जा सकता है. खास बात ये है कि नागौरी पूरी कोई अलग तरह का हलवा नहीं, बल्कि सूजी और मैदा से बनी छोटी, कुरकुरी और क्रम्बली पूरी होती है, जिसे मीठे सूजी के हलवे के साथ परोसा जाता है. कई जगह इसे आलू की सब्जी के साथ भी खाया जाता है, जिससे एक ही प्लेट में मीठा और चटपटा दोनों स्वाद मिल जाता है. चलिए जानते हैं आप घर पर कैसे बना सकते हैं दिल्ली की गलियों में मिलने वाला नागौरी हलवा और पूरी.
आखिर क्या है नागौरी हलवा-पूरी?
नागौरी हलवा-पूरी दिल्ली का एक मशहूर देसी स्ट्रीट फूड है. इसमें छोटी-छोटी और कुरकुरी पूरियां तैयार की जाती हैं, जिन्हें सूजी के हलवे के साथ परोसा जाता है. पूरी बाहर से क्रिस्पी होती है, जबकि हलवा सॉफ्ट, मीठा और घी से भरपूर होता है. दोनों को एक साथ खाने पर कुरकुरे और मुलायम टेक्शचर का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है.
इसकी खासियत यही है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा या अनोखी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद सूजी, मैदा, घी और चीनी जैसी चीजों से आप दिल्ली के इस फेमस नाश्ते का स्वाद ले सकते हैं.
नागौरी पूरी के लिए इंग्रेडिएंट्स
सूजी का हलवा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
ऐसे बनाएं कुरकुरी नागौरी पूरी
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, अजवाइन और तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूड़ी जैसा हल्का सख्त और सेमी-सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को ढककर करीब 15 मिनट के लिए रख दें.
2. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर गोल करें और बेलन की मदद से छोटी पूरी बेल लें. ध्यान रखें कि पूरियां बहुत मोटी न हों.
3. अब इन्हें गर्म तेल में डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार नागौरी पूरियों को प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
अब बनाएं घी वाला गरमा-गरम सूजी का हलवा
1. हलवा बनाने के लिए एक पैन में देसी घी गर्म करें. इसमें सूजी डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह भूनें. सूजी का रंग हल्का सुनहरा होने और खुशबू आने तक इसे भूनना जरूरी है, क्योंकि इसी से हलवे का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है.
2. दूसरी तरफ एक पैन में 3 कप पानी गर्म कर लें. अब इस गर्म पानी को सावधानी से भुनी हुई सूजी में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न बनें.
3. जब सूजी पानी सोखने लगे तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर हलवे को तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और घी किनारों से अलग दिखाई देने लगे.
4. तैयार हलवे को कटे हुए मेवे डालकर उसका स्वाद बढ़ाएं.
ऐसे परोसें नागौरी हलवा-पूरी
गरमा-गरम सूजी के हलवे को कुरकुरी नागौरी पूरियों के साथ परोसें. अगर आपको मीठे के साथ नमकीन स्वाद भी पसंद है, तो इसके साथ आलू की सब्जी भी रख सकते हैं. यही मीठा-नमकीन कॉम्बिनेशन नागौरी हलवा-पूरी को दिल्ली के दूसरे नाश्तों से अलग बनाता है.
तो अगली बार नाश्ते में कुछ ऐसा बनाने का मन हो जो रोज की पूरी-सब्जी या पराठे से बिल्कुल अलग हो, तो दिल्ली की गलियों का ये नागौरी हलवा-पूरी कॉम्बिनेशन घर पर जरूर ट्राई करें.