Moringa Dosa Recipe: नाश्ते में ट्राई करें मोरिंगा डोसा, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब
Moringa Dosa Recipe: मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहा जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आपने इससे बनने वाले कई डिशेज खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी मोरिंगा डोसा ट्राई किया है. आज हम आपको मोरिंगा डोसा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप अपनी डेली डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं.
Advertisement
X
नाश्ते में शामिल करें सहजन की पत्तियों से बना मोरिंगा डोसा, सेहत और स्वाद का है खजाना (Photo- ITG)
Moringa Dosa Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिंगा डोसा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. मोरिंगा की पत्तियों से बना यह डोसा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.
खास बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि मोरिंगा की पत्तियों से हेल्दी और टेस्टी डोसा कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
1 कप मोरिंगा की पत्तियां
1 कप चावल
½ कप उड़द की दाल
1 चम्मच मेथी
2 सूखी हुई लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
मोरिंगा डोसा कैसे बनाते हैं?
मोरिंगा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में उड़द की दाल लें. इसमें चावल, लाल मिर्च और मेथी डालें. फिर इसमें पानी डालकर 5–6 घंटे के लिए भिगो दें. चाहें तो इसे रातभर भी भिगो सकते हैं.
इसके बाद इस मिश्रण को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट स्मूद होना चाहिए. अब मोरिंगा की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर इसी पेस्ट में डालें और फिर से बारीक पीस लें.
अब इस घोल में जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर सही कंसिस्टेंसी तैयार करें. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला. इसके बाद इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब गैस पर नॉन-स्टिक तवा गर्म होने के लिए रखें और इस पर हल्का सा तेल डालकर चम्मच से फैला दें . तवे पर डोसे का घोल डालते हुए गोल-गोल घुमाएं और डोसे को तवे पर अच्छी तरह से फैलाएं.
डोसा नीचे से गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे तवे से अलग कर लें.
अब आपका टेस्टी मोरिंगा डोसा तैयार है. इसे नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.