scorecardresearch
 

Moong Dal Cutlet Recipe: शाम के नाश्ते में मिनटों में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल कटलेट, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Moong Dal Cutlet Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक ट्राई करना चाहते हैं तो मूंग दाल कटलेट आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये कटलेट स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं.

Advertisement
X
घर पर मिनटों में बनाएं प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मूंग दाल कटलेट (Photo-ITG)
घर पर मिनटों में बनाएं प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मूंग दाल कटलेट (Photo-ITG)

Moong Dal Cutlet Recipe: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मूंग दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. आपने अब तक मूंग दाल से बनी कई टेस्टी डिशेज खाई होंगी लेकिन क्या कभी इसके टेस्टी और क्रिस्पी कटलेट ट्राई किए हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये कटलेट स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और ये घर में मौजूद कुछ सामानों से आसानी से तैयार हो जाते हैं.

आप इन्हें बच्चों के टिफिन, शाम की हल्की भूख या घर आए मेहमान के लिए भी बना सकते हैं. हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ इनका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आज हम आपको मूंग दाल से टेस्टी कटलेट बनाना बताएंगे, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

मूंग दाल कटलेट बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप मूंग दाल
2 उबले हुए आलू
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
आधा चम्मच चाट मसाला
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स
नमक स्वादानुसार
जरूरत के अनुसार तेल

मूंग दाल कटलेट कैसे बनाते हैं?

  1. मूंग दाल कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सर में दरदरा पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें.
  2. अब इसमें उबले हुए आलू, कद्दूकस की हुई गाजर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  3. मिश्रण को बांधने के लिए इसमें चावल का आटा और ब्रेड क्रम्ब्स डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बनाकर हल्का चपटा कर लें.
  4. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार कटलेट्स को मीडियम गैस पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. 
  5. जब कटलेट दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  6. अब गरमा-गरम मूंग दाल कटलेट को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement