scorecardresearch
 

Masala Omelette Recipe: सादा ऑमलेट खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें Masala Omelette, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Masala Omelette Recipe: अगर आप रोज एक ही तरह का नाश्ते खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको नॉर्मल ऑमलेट से हटकर मसाला ऑमलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जो खाने में लाजवाब है ही साथ ही हेल्दी भी है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
X
सुबह की जल्दबाजी में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसाला ऑमलेट, बनाना है बेहद आसान (Photo- getty Image)
सुबह की जल्दबाजी में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसाला ऑमलेट, बनाना है बेहद आसान (Photo- getty Image)

Masala Omelette Recipe: सुबह के नाश्ते में अंडा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. प्रोटीन से भरपूर अंडा आप कई तरह से खा सकते हैं. चाहे तो इसे उबालकर, फ्राई करके, सलाद में या नॉर्मल ऑमलेट के रूप में ले सकते हैं. लेकिन अगर आप कुछ अलग और ज्यादा टेस्टी खाना चाहते हैं तो आपको मसाला ऑमलेट जरूर ट्राई करना चाहिए.

मसाला ऑम्लेट में शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डाले जाते हैं, जिससे न सिर्फ स्वाद बढ़ता है बल्कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं. इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे यह पेट भरने वाला हेल्दी नाश्ता बन जाता है. आज इस खबर में हम आपको मसाला ऑमलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

3 बड़े अंडे

1 छोटा प्याज

½ शिमला मिर्च

1 छोटा टमाटर

1 हरी मिर्च

1 चम्मच ऑलिव ऑयल

मसाले स्वाद अनुसार

नमक स्वाद अनुसार

मसाला ऑमलेट बनाएं कैसे?

प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक काटकर एक बाउल में डालें. 

इसमें 3 अंडे फोड़कर हल्का फेंट लें. 

नमक और पसंदीदा मसाले डालें. 

एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और थोड़े से ऑलिव ऑयल से चिकना करें. 

Advertisement

मिश्रण का एक हिस्सा पैन में डालें और सब्जियों के साथ फैलाएं. 

एक मिनट तक पकाएं जब तक किनारे सेट होने लगें और हल्के ब्राउन रंग के हो जाएं. 

ऑमलेट को पलटकर दूसरी तरफ भी एक मिनट पकाएं. 

बचा हुआ मिश्रण इसी तरह पकाएं. 

गरमा गरम मसाला ऑमलेट को ब्रेड या रोटी के साथ परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement