Masala Bhindi Recipe: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल मसाला भिंडी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Masala Bhindi Recipe: अगर आप रोज के खाने में कुछ स्वादिष्ट और मसालेदार बनाना चाहते हैं तो मसाला भिंडी एक बढ़िया ऑप्शन है. यह सब्जी कम समय में आसानी से बन जाती है और खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है. आज हम आपको मसाला भिंडी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं.
Advertisement
X
गर्मियों में लंच के लिए बेस्ट है मसालेदार भिंडी, बिना चिपचिपाहट के मिनटों में होगी तैयार (Photo- Adobe Stock)
Masala Bhindi Recipe: गर्मियों के मौसम में भारतीय घरों में भिंडी की सब्जी काफी पसंद की जाती है. भिंडी को कई तरह से बनाया जाता है. कोई इसे फ्राई करके बनाता है तो कोई भरवा भिंडी तैयार करता है. कुछ लोग इसे कुरकुरी बनाना पसंद करते हैं तो कहीं रसेदार भिंडी बनाई जाती है. लेकिन इन सबमें भिंडी मसाला सबसे ज्यादा फेमस है. यह सब्जी कम समय में आसानी से बन जाती है और खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है. आज हम आपको मसाला भिंडी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
300 ग्राम भिंडी
1–2 टमाटर
1 बड़ी प्याज
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/4 छोटा चम्मच अमचूर
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1/4 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्वादानुसार
सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें, ताकि उसमें बिल्कुल नमी न रहे. फिर भिंडी को लंबाई में काट लें.
कढ़ाही में 2 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने पर भिंडी डालें और मीडियम गैस पर हल्का फ्राई करें, ताकि उसकी चिपचिपाहट खत्म हो जाए. फिर भिंडी को निकालकर अलग रख लें.
अब उसी कढ़ाही में थोड़ा और तेल डालें. इसमें हींग, जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें. इसके बाद कटी हुई प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक पकाएं. फिर कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें और पकने दें.
जब टमाटर और प्याज अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च और नमक डालें. मसाले को अच्छे से मिलाएं और थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम गैस पर पकाएं, जब तक मसाले से तेल अलग दिखने लगे.
अब इसमें फ्राई की हुई भिंडी डालें और अच्छे से मिलाएं, ताकि भिंडी पर मसाला अच्छी तरह लग जाए. कढ़ाही को ढककर 5–10 मिनट तक मीडियम गैस पर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि सब्जी जले नहीं.
अंत में गैस बंद करें और ऊपर से थोड़ा नींबू का रस डाल दें. अब आपकी टेस्टी मसाला भिंडी तैयार है. इसे गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें.