Atta Uttapam Recipe: गर्मियों में भारी खाना खाने का किसी का भी मन नहीं करता है. ऐसे वक्त में कुछ ऐसा चाहिए होता है, जो बिना झंझट बन भी जाए और खाने में भी बहुत हल्का हो. तब लोगों को पोहा और उपमा जैसी चीजें याद आती है. ये डिशेज कम मेहनत में बन जाती हैं और खाने में भी बहुत टेस्टी होती हैं कि इन्हें बार-बार खाने का मन करता है. लेकिन कभी-कभी लोग रोज-रोज पोहा और उपमा खाकर भी बोर हो जाते हैं, अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और गर्मियों में कुछ हल्का, हेल्दी और स्वाद से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की ये आटा उत्तपम रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.
इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें सूजी या चावल नहीं, बल्कि गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया गया है. ऊपर से क्रिस्पी सब्जियां और मसालेदार तड़का इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि इसे दिन में कभी भी खा सकते हैं और कभी बोर नहीं होते.
आटा उत्तपम बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:
बैटर के लिए
तड़के के लिए
टॉपिंग के लिए
ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट आटा उत्तपम
1. एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक, दही और बेकिंग सोडा डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छे से फेंट लें ताकि स्मूद बैटर तैयार हो जाए और उसमें गुठलियां न रहें. जब पेस्ट एकदम स्मूद हो जाए, तब इसे कुछ मिनट के लिए रेस्ट पर रख दें.
2. एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें हींग, राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगे तो इसमें करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ सेकंड भून लें.
3. इसके बाद तैयार तड़के को बैटर में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
4. जब बैटर पूरी तरह से तैयार हो जाए उसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. एक कलछी बैटर डालकर हल्के हाथ से फैलाएं. ऊपर से प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें.
5. इस आटा उत्तपम को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेकें.
6. आपका गरमा-गरम आटा उत्तपम तैयार है. इसे नारियल चटनी, हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें. चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन या शाम के हेल्दी स्नैक के तौर पर भी बना सकते हैं.