scorecardresearch
 

तड़का लगाते समय चारों तरफ उड़ते हैं छींटें, गैस चूल्हा और टाइल्स हो जाती हैं गंदी? अपनाएं ये 8 ट्रिक्स, चमकती रहेगी किचन!

रसोई में तड़का लगाते समय अक्सर तेल और मसालों की छींटें उड़ते हैं. इसके जिद्दी दागों की वजह से चूल्हे से लेकर टाइल्स तक गंदी हो जाती हैं. इस समस्या से हर महिला परेशान है. अगर आप भी हैं तो आज हम आपको इस खबर में 8 कुकिंग ट्रिक्स बताने वाले हैं, जो आपकी किचन की टाइल्स और गैस चूल्हे को चिपचिपाहट से बचाएंगे और सफाई का सिरदर्द कम करेंगे.

Advertisement
X
तड़का लगाने के लिए आपको तेल तेज आंच पर गर्म नहीं करना चाहिए. (Photo: ITG)
तड़का लगाने के लिए आपको तेल तेज आंच पर गर्म नहीं करना चाहिए. (Photo: ITG)

रसोई में कुछ भी बनाते समय तड़का हमेशा लगता ही है. दरअसल, तड़का खाने के स्वाद को दोगुना करने का काम करता है. खाने में जीरे, हींग से लेकर राई और सूखी लाल मिर्च तक का तड़का लगाया जाता है. जहां तड़के की खुशबू लोगों की भूख बढ़ाने का काम करती है, वहीं ये महिलाओं के लिए सिरदर्द भी बन जाता है. दरअसल, जब भी तड़का लगाया जाता है और जीरा..राई जैसी चीजें तेल में चटकती हैं तब इसके छीटें गैस के चूल्हे और टाइल्स पर फैल जाते हैं. चारों तरफ फैले तेल के जिद्दी छींटे और वो चिपचिपाहट को साफ करना अपने आप में बहुत सिरदर्दी वाला काम होता है.

अक्सर लोगों को लगता है कि इस गंदगी को साफ करने के लिए बाजार से महंगे क्लीनर लाने होंगे या फिर घंटों रगड़ना पड़ेगा. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि आज हम आपको वो ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप तड़के की छींटों को चारों तरफ फैलने और गैस चूल्हे-टाइल्स को गंदा करने से बचा सकते हैं. चलिए जानते हैं वो ट्रिक्स.

1. ढक्कन या कपड़े से करें बचाव: जब भी आप तड़का लगाने जाएं तो उससे पहले कड़ाही पर हल्का सा ढक्कन तिरछा रख दें या गैस के आसपास एक साफ कपड़ा/टिश्यू बिछा दें. इससे तेल के छींटे इधर-उधर नहीं फैलेंगे और सफाई आसान हो जाएगी.

2. बर्तन पूरी तरह सूखा होना चाहिए: अगर कड़ाही में हल्का सा भी पानी है या नमी रह गई, तो गर्म तेल डालते ही छींटे उड़ेंगे. ऐसे में पहले बर्तन को अच्छे से पोंछ लें या खाली गर्म करके सुखा लें.

Advertisement

3. तेल को सही तापमान पर गर्म करें: कभी भी तड़का लगाने के लिए तेल बहुत ज्यादा गर्म न करें. अगर आप बहुत तेज गर्म किए तेल में मसाले डालते हैं तो उससे वो जोर से फूटते हैं और तेल उछलता है. ऐसे में हमेशा मीडियम आंच पर तेल गर्म करें.

4. मसाले धीरे-धीरे डालें: राई, जीरा या जिस भी मसाले का आप तड़का लगा रहे हों एक एकदम से ज्यादा मात्रा में तेल में डालने की गलती न करें. अगर आप ज्यादा मात्रा में मसाले तेल में डालेंगे तो तेल उछलेगा.
 
5. तड़का डालते ही ढक्कन लगाएं: जब ही तड़का डालें, तभी तुरंत पैन को हल्का सा ढक दें. इससे तेल के छींटे बाहर नहीं आएंगे. कुछ सेकंड बाद ढक्कन हटाकर आगे पकाएं.

6. गीली चीजें डालने से बचें: जब भी आप करी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक या लहसुन का तड़का लगाते हैं, तो पहले उन्हें अच्छे से धोते हैं. लेकिन गीली चीजें डालने से तड़का ज्यादा फैलता है. ऐसे में इन चीजों को तेल में डालने से पहले कपड़े से पोंछ लें या थोड़ा सूखने दें.

7. आंच को कंट्रोल में रखें: तेल गर्म करने और मसाले डालने के बाद भी आंच को कंट्रोल में रखें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो छींटे बढ़ जाते हैं. तड़का लगाते समय आंच को मीडियम या लो रखें.

Advertisement

8. नमक वाली ट्रिक भी काम की है:  तेल गर्म करते समय उसमें एक चुटकी नमक डाल दें. इससे तेल कम उछलता है और किचन साफ रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement