How To Peel Boiled Potatoes Easily: यूं तो घरों में बहुत सी सब्जियां आती हैं, लेकिन एक सब्जी ऐसी होती है जो रोजाना बनाई जाती है और वो है आलू. कभी आलू से कभी सब्जी, कभी पराठा, तो कभी चाट बनाई जाती है. इसके साथ ही आलू से बहुत सारे स्नैक्स भी बनते हैं, लेकिन हर डिश का अलग ही स्वाद होता है. आजकल लोग ज्यादातर आलू को उबालकर इस्तेमाल करना पसंद करते हैं क्योंकि इससे उसका सारा स्टार्च निकल जाता है.
लेकिन आलू उबालने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी उसके छिलके उतारने में होती है. गर्म-गर्म आलू हाथ जला देते हैं, ऊपर से छिलका भी ठीक से नहीं निकलता.
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. दरअसल, रसोई में मौजूद कुछ बेहद आसान चीजें आलू उबालने के तरीके को पूरी तरह बदल सकती हैं. बस उबलते पानी में इन्हें डालने भर से आलू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं, जल्दी छिल जाते हैं और उनका टेक्शचर भी बेहतर रहता है. अगर आप चाहते हैं कि आपको आलू उबालकर उसका छिलका उतारने में ज्यादा मेहनत न करनी पड़े और आपके हाथ न जलें तो ये ट्रिक्स आपका काम आसान बना सकती है.
1. नमक डालने से बढ़ता है स्वाद: आलू उबालते समय पानी में थोड़ा सा नमक डाल दें. इससे आलू अंदर तक हल्के नमकीन हो जाते हैं. जब आप बाद में इनसे सब्जी, चाट या पराठा बनाते हैं, तो वो ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.
2. नींबू का टुकड़ा करेगा कमाल: उबलते पानी में आधा नींबू या उसका छिलका डालने से आलू का छिलका जल्दी ढीला पड़ जाता है. जब छिलका ढीला पड़ जाता है, तो आलू छीलने में कम मेहनत लगती है. साथ ही आलू का रंग भी अच्छा बना रहता है.
3. एक चुटकी हल्दी से मिलेगा बेहतर रंग: अगर आप आलू को मसालेदार सब्जी बनाने के लिए उबाल रहे हैं, तो पानी में हल्दी की एक चुटकी डाल सकते हैं. इससे आलू का रंग हल्का सुनहरा और ज्यादा आकर्षक दिखता है.
4. सिरका डालने से नहीं टूटेंगे आलू: कई बार उबालते समय आलू ज्यादा गल जाते हैं और भुर-भुरे होकर टूटने लगते हैं. अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो पानी में कुछ बूंदें सिरके की डाल सकते हैं. इससे आलू फटते नहीं हैं.
5. तेजपत्ता और काली मिर्च से आएगा अलग फ्लेवर: अगर आप उबले आलू से स्नैक्स या चाट बनाने वाले हैं, तो पानी में 1-2 तेजपत्ता और कुछ काली मिर्च डाल सकते हैं. इससे आलू में हल्की खुशबू और अलग स्वाद आ जाता है.
आलू जल्दी छीलने की आसान ट्रिक
अगर आलू उबालने के बाद भी आपको उन्हें छीलना झंझटभरा काम लगता है या आपके हाथ जलते हैं तो एक छोटा सा काम करके आप इस समस्या को हल कर सकते हैं. आलू उबालने से पहले उसके बीच में चाकू से हल्का सा गोल निशान बना दें. उबलने के बाद छिलका हाथ से ही आसानी से उतर जाएगा. ये ट्रिक सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो चुकी है.