Gulab Halwa Recipe: घरों में आमतौर पर लोग सूजी, मूंगदाल और सोहन का हलवा लोग सबसे ज्यादा बनाते हैं और खाते हैं. भारतीयों में अच्छे काम से पहले मीठा जरूर बनाते हैं और ऐसे में आप अगर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी गुलाब हलवा आप ट्राई कर सकते है. राजस्थानी लोगों का पहनावा और रहन-सहन दुनियाभर में फेमस है और वहां के किले देखने तो लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन इसके साथ ही उनकी मिठाइयों का भी क्रेज काफी ज्यादा है. राजस्थानी खाने की बात ही कुछ और होती है, वो थोड़ा हटकर होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं.
राजस्थान के पाली जिले का गुलाब हलवा अपनी अनोखी खुशबू, मुलायम टेक्सचर और शाही स्वाद के लिए जाना जाता है. इस पारंपरिक मिठाई में गुलाब की पंखुड़ियों और दूध से तैयार किया जाता है, जो इसे बाकी हलवों से अलग बनाता है. अगर आप भी घर पर कुछ नया और खास बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएगी.
यह पारंपरिक राजस्थानी मिठाई त्योहारों, मेहमानों की खातिरदारी या किसी खास मौके के लिए बेहतरीन स्वीट डिश है. कम समय में बनने वाला यह पाली का गुलाब हलवा अपनी खुशबू और स्वाद से सभी का दिल जीत लेगा. आइए आपको गुलाब हलवा बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे एक बार बनाने के घरवाले इसे बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे.
गुलाब हलवा बनाने के लिए सामग्री
गुलाब हलवा बनाने का आसान तरीका
स्वाद बढ़ाने के टिप्स