scorecardresearch
 

Masala Pyaaz Roti Recipe: रोज-रोज पराठा-चीला खाकर हो गए हैं बोर? मिनटों में बनाएं लाजवाब मसाला प्याज रोटी, रेसिपी है आसान

Masala Pyaaz Roti Recipe: अगर आप नाश्ते में रोज-रोज पराठा और चीला खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला प्याज रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
नाश्ते में ट्राई करें गेहूं के आटे और बेसन से बनी यह खास रोटी (Photo-ITG)
नाश्ते में ट्राई करें गेहूं के आटे और बेसन से बनी यह खास रोटी (Photo-ITG)

Masala Pyaaz Roti Recipe: अगर आप नाश्ते या लंच में कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला प्याज रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. गेहूं के आटे और बेसन के मेल से बनी इस रोटी में जब प्याज का कुरकुरापन और देसी मसालों का तड़का लगता है तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

यह न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. आज हम आपको घर पर आसानी से मसाला प्याज रोटी बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से कम समय में बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

मसाला प्याज रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप बेसन
3/4 कप बारीक कटा प्याज
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1/4 छोटा चम्मच प्याज-लहसुन मसाला
नमक स्वादानुसार
जरूरत के मुताबिक देसी घी

मसाला प्याज की रोटी कैसे बनाते हैं?

  1. मसाला प्याज रोटी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर बारीक काट लें. इसके साथ ही हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक-बारीक काटकर अलग रख दें.
  2. अब एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, प्याज-लहसुन मसाला और नमक डालकर मिक्स करें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  3. अब मिश्रण में 2 चम्मच तेल या घी डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  4. तय समय के बाद आटे की बराबर आकार की लोइयां बना लें. इस बीच एक तवा या नॉनस्टिक पैन को मीडियम गैस पर गर्म करें और उस पर हल्का सा घी लगा दें.
  5. अब एक लोई लेकर उसे रोटी की तरह बेलें और गर्म तवे पर डाल दें. कुछ देर सेकने के बाद रोटी को पलटें और दोनों तरफ हल्का घी लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इसी तरह सभी रोटियां तैयार कर लें.
  6. गरमा-गरम मसाला प्याज रोटी को दही, अचार या सब्जी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement