Gujarati Crispy Cholafali Recipe: दिवाली का त्योहार हो और घर में तरह-तरह के नमकीन और मिठाइयां न बनें, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग मेहमानों के स्वागत के लिए कई तरह के पकवान तैयार करते हैं. अगर आप भी इस दिवाली बाजार से नमकीन खरीदने के बजाय घर पर कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो गुजरात की मशहूर चोलाफली ट्राई कर सकते हैं.
चोलाफली एक पारंपरिक गुजराती नमकीन है, जो खाने में बेहद हल्की, कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है. इसे बेसन और उड़द के आटे से तैयार किया जाता है. ऊपर से काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसकी खासियत है कि यह मुंह में रखते ही आसानी से टूट जाती है. हालांकि, इसे बाजार जैसी हल्की और कुरकुरी बनाने के लिए आटा गूंथने के बाद कूटना बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
चोलाफली बनाने के लिए सामग्री
आटा तैयार करने के लिए:
तलने और मसाला डालने के लिए:
चोलाफली बनाने का तरीका
1. सबसे पहले तैयार करें हींग का पानी
चोलाफली बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी डालें. इसमें स्वादानुसार नमक और हींग मिलाकर उबाल आने दें. जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे अलग रख दें.
2. बेसन और तेल को मिलाएं
अब एक बड़े बर्तन में बेसन डालें और इसमें 2 से 3 बड़े चम्मच तेल मिलाएं. हाथों की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि बेसन में तेल अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे तैयार किया हुआ गर्म हींग का पानी डालें और आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत नरम.
3. आटे को अच्छी तरह कूटें
चोलाफली को हल्का और फूला हुआ बनाने के लिए यह सबसे जरूरी स्टेप है. तैयार आटे पर थोड़ा तेल लगाएं और इसे साफ जगह पर रखकर मूसल या खलबट्टे की मदद से करीब 7 से 8 मिनट तक कूटें. ऐसा करने से आटा मुलायम और लचीला हो जाएगा. इस प्रोसेस से चोलाफली को बाजार जैसी हल्की बनावट मिलती है.
4. पतली पापड़ी बेलकर काट लें
अब आटे की छोटी-छोटी नींबू के आकार की लोइयां बना लें. चकले और बेलन पर हल्का तेल लगाएं. इसके बाद एक-एक लोई को बहुत पतली पूरी या पापड़ी के आकार में बेल लें. अब चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे लंबी-लंबी पट्टियों में काट लें.
5. गर्म तेल में तल लें
एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल मध्यम गर्म होने पर चोलाफली की पट्टियों को सावधानी से इसमें डालें. इन्हें तब तक तलें, जब तक ये फूलकर हल्की सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं. इसके बाद इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रख दें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
6. ऊपर से डालें मसाले
जब चोलाफली हल्की गर्म हो, तब इसके ऊपर काला नमक और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें. अब इसे हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि मसाला सभी टुकड़ों पर अच्छी तरह लग जाए. बस तैयार है गुजरात की मशहूर और कुरकुरी चोलाफली. इसे चाय के साथ परोसें या दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं.
चोलाफली को कुरकुरी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स