Bihari Khatai Mircha Recipe: कई बार घर में दाल-चावल तो बन जाते हैं, लेकिन खाने के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करता है. हर बार अचार और चटनी ही लोग चटपटे के नाम पर बनाने लगते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं. तो आप बिहार की मशहूर खटाई मिर्चा बना सकते हैं. एक तो इसे बनाने में महज 5 से 10 मिनट का समय लगता है और खाने में भी यह बहुत मजेदार होता है.
हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और अमचूर से बनने वाली यह चटपटी डिश स्वाद में खट्टी और तीखी होती है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. इसका खट्टा-तीखा स्वाद साधारण दाल-चावल और रोटी का स्वाद भी दोगुना कर देता है.
आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं.
बिहारी खटाई मिर्चा बनाने के लिए सामग्री
बिहारी खटाई मिर्चा बनाने का तरीका
हरी मिर्च तैयार करें: सबसे पहले हरी मिर्च और हरे धनिये को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. हरी मिर्च के डंठल हटा दें. अगर आप कम तीखा खाना पसंद करते हैं, तो मिर्च के बीज निकाल सकते हैं.
मिर्च और लहसुन कूटें: अब हरी मिर्च और लहसुन को सिलबट्टे में दरदरा कूट लें. आप चाहें तो मिक्सर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन पेस्ट को बहुत ज्यादा बारीक न करें.
धनिया और मसाले मिलाएं: अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, ताकि खट्टा और तीखा स्वाद हर हिस्से में आ जाए.
तेल डालकर मिलाएं: एक छोटे पैन में सरसों का तेल गर्म करें. चाहें तो इसमें थोड़ा जीरा डालकर चटका लें. तेल को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिर्च के मिश्रण में मिलाएं.
खटाई मिर्चा का स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स