scorecardresearch
 

How to Make Bengali Mishti Doi: बिना चीनी-गुड़! गर्मी में इस तरीके से बनाएं बंगाली मिष्टी दोई, शुगर भी रहेगी कंट्रोल

अगर आप भी मिष्टी दोई खाना पसंद करते हैं, लेकिन मीेठे की वजह से इसे नहीं खाते हैं तो यह शुगर-फ्री मिष्टी दोई रेसिपी आपके लिए बेस्ट है. फुल-फैट दूध और सही फर्मेंटेशन के साथ बनी यह मिठाई उतनी ही क्रीमी और स्वादिष्ट है जितनी पारंपरिक मिष्टी दोई होती है. इससे भी अच्छी बात यह है कि सेहत और स्वाद के साथ अब गिल्ट-फ्री डेजर्ट का मजा लें!

Advertisement
X
दही खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. (PHOTO:ITG/AI)
दही खाने से शरीर को ठंडक मिलती है. (PHOTO:ITG/AI)

How to Make Sugar-free Mishti Doi: भारतीय थाली मीठे के बिना अधूरी है, मौसम चाहे कोई भी हो, मगर खाने के बाद लोगों को मीठा जरूर खाना होता है. भारत के हर प्रदेश की अपनी एक अलग मिठाई होती है, जिसकी कुछ यादें भी लोगों से जुड़ी होती हैं. बंगाल की मशहूर मिठाई मिष्टी दोई भी उन्हीं में से एक है, इसका नाम सुनते ही मलाईदार, ठंडी और हल्की कैरेमल जैसी खुशबू वाला दही याद आ जाता है. गर्मी के दिनों में तो ठंडी-ठंडी मिष्टी दोई खाते ही मन खुश हो जाता है. 

कोलकाता की पारंपरिक मिष्टी दोई आमतौर पर चीनी या गुड़ के साथ तैयार की जाती है, जिससे इसका कलर और टेस्ट दोनों गहरा हो जाता है. लेकिन आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं और हेल्दी ऑप्शन की ओर ज्यादा बढ़ रहे हैं. अगर शुदर की वजह से आप अपनी फेवरेट मिष्टी दोई नहीं खाते हैं तो आपके लिए अच्छी बात यह है कि आप बिना चीनी के भी मिष्टी दोई घर पर तैयार कर सकते हैं. 

सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप मिष्टी दोई का मीठा स्वाद चीनी से नहीं, बल्कि दूध की प्राकृतिक मलाई, धीमी आंच पर पकाने के प्रोसेस और सही तरीके से किए गए फर्मेंटेशन से आता है. यही वजह है कि यह हल्की होने के बावजूद बेहद मजेदार लगती है. 

बिना चीनी की मिष्टी दोई बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक पैन में फुल-फैट दूध लें और उसे मिडियम गैस पर गर्म करना शुरू करें.
  2. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वो तले में न लगे. दूध को थोड़ा कम होने दें ताकि वह गाढ़ा हो जाए.
  3. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब उसमें थोड़ी मात्रा में मिल्क पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर तक दूध को पकाएं. 
  4. दूध में मिल्क पाउडर डालने से मिक्सर और क्रीमी बनेगा. दूध को पकाने के बाद इसे हल्का ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि मिक्सर गुनगुना रहे, ज्यादा ठंडा न हो. 
  5. इसके बाद दूध में थोड़ा दही डालें और अच्छी तरह मिला दें. यही दही फर्मेंटेशन प्रोसेस शुरू करेगी.
  6. अब इस मिक्सर को छोटे कटोरों या कंटेनरों में डालें और कुछ समय के लिए गर्म जगह पर रखें.
  7. जब दही अच्छी तरह जम जाए, तब इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. मिष्टी दोई तैयार है, अब आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें.

कैसे करें सर्व और स्टोर

  • मिष्टी दोई ठंडी होने पर सबसे ज्यादा टेस्टी लगती है. आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं.
  • मिष्टी दोई को आप फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं, हालांकि आप इसे दो दिन के अंदर खा लें, क्योंकि समय के साथ इसका टेस्ट ज्यादा खट्टा होने लगता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement