scorecardresearch
 

जलकर खराब हो गई है सब्जी? फेंकने से पहले डालें ये 1 सफेद चीज; मिनटों में गायब हो जाएगी जले की बदबू और सुधरेगा स्वाद

सब्जी जलने पर क्या करें? अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो इस खबर में आपको जवाब मिलेगा. अक्सर सब्जी जलने पर लोग उसे फेंक देते हैं, लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं है. आप एक आसान किचन ट्रिक की मदद से जली हुई सब्जी का स्वाद और महक ठीक कर सकते हैं.

Advertisement
X
अगर सब्जी जल जाती है तो उसका स्वाद कड़वा भी हो सकता है. (Photo: ITG)
अगर सब्जी जल जाती है तो उसका स्वाद कड़वा भी हो सकता है. (Photo: ITG)

रसोई में खाना बनाते समय कई बार जरा-सी चूक पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है. फिर चाहे वो गलती से तेज हुआ नमक हो या फिर सब्जी ज्यादा तीखी होने हो. लेकिन इन दोनों चीजों के साथ ही एक गलती और है जो ना केवल स्वाद को बिगाड़ देती है, बल्कि सब्जी को पूरी तरह से खराब कर देती है. वो है जब सब्जी तले में लगकर जल जाए. जली हुई सब्जी खाने लायक नहीं रहती है. ऐसे में अक्सर लोग उसे फेंकने का ही फैसला कर लेते हैं.

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो सब्जी के जलते ही उसे फेंक देते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, एक आसान-सी किचन ट्रिक की मदद से आप जली हुई सब्जी का स्वाद काफी हद तक ठीक कर सकते हैं और उसे फिर से खाने लायक बना सकते हैं. चलिए जानते हैं वो ट्रिक क्या है और आप कैसे मिनटों में सब्जी से आने वाले जले स्वाद को गायब कर सकते हैं.

सबसे पहले हटाएं जला हुआ हिस्सा
अगर सब्जी जल गई है, तो सबसे पहले उसके ऊपर वाले हिस्से को अलग कर लें. ध्यान रखें कि कड़ाही के तले में चिपके हुए जले हिस्से को न चलाएं, क्योंकि इससे जलेपन की बदबू और स्वाद पूरी सब्जी में फैल सकता है.

इस सफेद चीज से करें स्वाद को बैलेंस
जब आप सब्जी को दूसरी कड़ाही में डाल लें, तब इसमें थोड़ा सा दही डालें. अब दही को बची हुई सब्जी में धीरे-धीरे मिलाएं. दही का खट्टापन और क्रीमी टेक्शचर जले हुए स्वाद को काफी हद तक बैलेंस करने में मदद करता है. साथ ही मसालों का फ्लेवर भी बेहतर तरीके से उभरकर आता है.

क्या सच में काम करती है ये ट्रिक?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, दही कई बार जलेपन की बदबू और स्वाद को कम करने में मदद कर सकती है. हालांकि अगर सब्जी बहुत ज्यादा जल चुकी हो, तो उसे पूरी तरह ठीक करना मुश्किल हो सकता है. लेकिन हल्की जली हुई सब्जी के स्वाद को ठीक करने के लिए ये ट्रिक काफी कारगर साबित हो सकती है.

अगर कभी आपकी सब्जी हल्की जल जाए, तो उसे तुरंत फेंकने की बजाय दही वाली इस आसान ट्रिक को अजमाएं. हो सकता है कि आपकी मेहनत और स्वाद दोनों बच जाएं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement