scorecardresearch
 

Kitchen Towels Cleaning Tips: किचन टॉवेल्स पर जमी जिद्दी चिकनाई होगी गायब, चिपचिपापन साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू जुगाड़

तेल, मसाला और बार-बार हाथ पोंछने से ये बेहद चिपचिपे और बदबूदार हो जाते हैं. कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप इन्हें दोबारा नए जैसा चमका सकते हैं और जिद्दी से जिद्दी ग्रीस को आसानी से हटा सकते हैं.

Advertisement
X
किचन में इस्तेमाल होने वाले टॉवेल अक्सर तेल-मसाले के कारण गंदे हो जाते हैं. (Photo: AI Generated)
किचन में इस्तेमाल होने वाले टॉवेल अक्सर तेल-मसाले के कारण गंदे हो जाते हैं. (Photo: AI Generated)

Kitchen Towels Cleaning Tips: किचन में खाना बनाते समय बर्तनों को पकड़ना हो या काउंटर साफ करना, किचन टॉवेल्स यानी डिश क्लॉथ की जरूरत हर कदम पर पड़ती है. लगातार इस्तेमाल और तेल-मसालों के संपर्क में आने के कारण ये टॉवेल्स कुछ ही दिनों में चिपचिपे हो जाते हैं. कई बार उन्हें धोने पर भी इनका चिप-चिपापन पूरी तरह दूर नहीं होता और इनमें से अजीब सी महक आने लगती है. यदि आपके घर के किचन टॉवेल्स की हालत भी ऐसी ही हो गई है तो उन्हें कचरे के डिब्बे में फेंकने की जगह नीचे बताए हुए तरीके से धोएं.

विनेगर और बेकिंग सोडा

किचन टॉवेल्स से तेल और ग्रीस हटाने के लिए वाइट विनेगर (सफेद सिरका) और बेकिंग सोडा सबसे बेस्ट ऑप्शंस माने जाते हैं. एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक कप सिरका मिलाकर गंदे कपड़ों को कुछ देर के लिए भिगो दें.

विनेगर कपड़ों में जमा फैट और तेल के मॉलिक्यूल्स को ढीला करने में मदद करता है. इसके बाद, कपड़ों को निकालकर नॉर्मल पानी से धो लें. अब दूसरी बार पानी में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाकर इन्हें 30 मिनट के लिए फिर से भिगो दें. बेकिंग सोडा जिद्दी बदबू को सोख लेता है और कपड़ों को सॉफ्ट बनाता है.

गर्म पानी से मरेंगे बैक्टीरिया

कपड़ों की डीप क्लीनिंग के लिए तापमान का सही होना बेहद जरूरी है. कम तापमान वाले ठंडे पानी से तेल कभी साफ नहीं होता बल्कि वह कपड़ों पर और ज्यादा फैल जाता है.

Advertisement

एक्सपर्ट्स के अनुसार, किचन टॉवेल्स को कम से कम 140°F से 160°F (लगभग 60°C) गर्म पानी में धोना चाहिए. तेज गर्म पानी कपड़ों के फाइबर्स में फंसे बैक्टीरिया को मारता है और चिपचिपे ग्रीस को पूरी तरह पिघलाकर बाहर निकाल देता है. आप चाहें तो वॉशिंग मशीन में भी हॉट वाटर साइकिल सिलेक्ट करके इन्हें धो सकते हैं.

लिक्विड डिश सोप

अगर टॉवेल्स पर तेल के गहरे दाग लग गए हैं, तो लॉन्ड्री डिटर्जेंट की जगह लिक्विड डिश सोप (बर्तन धोने वाला जेल) का इस्तेमाल करें. डिश सोप को खास तौर पर बर्तनों से तेल हटाने के लिए ही डिजाइन किया जाता है, इसलिए यह कपड़ों पर भी बेहतरीन काम करता है.

दाग वाली जगह पर थोड़ा सा डिश सोप लगाएं और पुराने टूथब्रश से रगड़कर साफ करें. इसके अलावा, कपड़ों को धोने के बाद हमेशा सीधे धूप में सुखाएं. सूरज की रोशनी नेचुरल सैनिटाइजर की तरह काम करती है जिससे बची-कुची स्मेल भी गायब हो जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement